फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers busy on social media in review meeting

डीएम करते रहे विकास कार्यों की समीक्षा, अफसर फेसबुक व व्हाट्स एप चलाते रहे

Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Officers busy on social media in review meeting
बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक के दौरान फोन चलाता अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम राजकमल यादव ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। वहीं, अधिकतर अफसर फेसबुक, व्हाट्स एप व इंस्टाग्राम में मशगूल रहे। इससे नाराज डीएम ने डूडा की परियोजना अधिकारी, सीवीओ, नगर पालिका व पंचायत के ईओ समेत कई अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने 50 लाख व उससे ज्यादा के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई। विधानसभा चुनाव के कारण कई महीनों से बैठक नहीं हुई थी, इसलिए विकास कार्यों को लेकर यह बैठक काफी अहम थी। जहां डीएम राजकमल यादव ने विभागवार कार्यों की समीक्षा शुरू की। वह अधिकारियों से विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर उनको जल्द पूरा करने के निर्देश देते रहे। वहीं, कई अधिकारियों को डीएम की बैठक व विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं था। वे फेसबुक, व्हाट्स एप व इंस्टाग्राम में मशगूल रहे।
विज्ञापन

लक्ष्य से पिछड़ने पर नाराजगी
डीएम राजकमल यादव ने डूडा की लगातार शिकायतें पहुंचने के साथ ही कार्य ठीक से नहीं होने पर परियोजना अधिकारी से बैठक में कड़ी नाराजगी जताई। डूडा के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना का लक्ष्य तक पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश में एक समय पर पहले नंबर पर रहने वाला बागपत जिला लगातार पिछड़ रहा है। इस पर डूडा की परियोजना अधिकारी पर डीएम नाराज हुए। इसके साथ ही नगर पालिका व पंचायत के कई ईओ से भी कार्य ठीक से नहीं करने पर नाराजगी जताई। डीएम ने सीवीओ को भी गोशाला का उचित रखरखाव ठीक से संख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों को फोन नहीं उठाने पर फटकार
डीएम राजकमल यादव ने विद्युत निगम के अधिकारियों से उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजने, कार्यालय के चक्कर कटवाने तथा जेई समेत अन्य कई अधिकारियों के फोन नहीं उठाने पर नाराजगी जताई। उनको कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी। इतना ही नहीं कार्रवाई की चेतावनी दी। लोनिवि के अधिकारियों को वन स्टॉप सेंटर को निर्धारित समय में पूरा नहीं करने पर नाराजगी जताई। सडक़ों गड्ढा मुक्त करने के भी निर्देश भी दिए। पेंशन की समस्याओं का समाधान करने, राशन वितरण व्यवस्था सुगम बनाने, गन्ने का जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए।

वर्जन
बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई और अधिकारियों को विकास कार्य बेहतर व जल्द करने के निर्देश दिए गए। वहां कोई मोबाइल में लगा हुआ था तो इस बारे में जानकारी नहीं है। अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा।-राजकमल यादव, डीएम

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में विकास कार्यों की बैठक लेते डीएम राजकमल यादव

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में विकास कार्यों की बैठक लेते डीएम राजकमल यादव- फोटो : BAGHPAT

बैठक में अगर आप रहोगें फोन पर बिजी तो युवाओं को कैसे मिलेगीं सुविधाएं: बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभाग

बैठक में अगर आप रहोगें फोन पर बिजी तो युवाओं को कैसे मिलेगीं सुविधाएं: बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभाग- फोटो : BAGHPAT

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम राजकमल यादव बैठक लेते हुए दूसरी ओर फोन चलाता एक अधिकारी

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम राजकमल यादव बैठक लेते हुए दूसरी ओर फोन चलाता एक अधिकारी- फोटो : BAGHPAT

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम राजकमल यादव बैठक लेते हुए दूसरी ओर फोन चलाता एक अधिकारी दू?

बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम राजकमल यादव बैठक लेते हुए दूसरी ओर फोन चलाता एक अधिकारी दू?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed