फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officer present, employee absent

अफसर मौजूद, कर्मचारी नदारद

Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Officer present, employee absent
खाली पड़ा एआर कॉपरेटिव कार्यालय में तैनात कर्मचारियों का कार्यालय - फोटो : BAGHPAT
- विकास भवन के कई कार्यालयों में अधिकारी समय पर पहुंचे, कर्मचारी कक्ष से गायब मिले
विज्ञापन

- डीएम के जूम मीटिंग लेकर उपस्थिति दर्ज करने का दिख रहा सभी कार्यालयों में असर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरकारी कार्यालयों में भले ही अधिकारी समय पर पहुंच रहे हो, लेकिन कर्मचारियों की स्थिति नहीं सुधर रही है। हालात यह है कि विकास भवन व डीआईओएस कार्यालय में बृहस्पतिवार को अधिकारी मौजूद रहे जबकि कर्मचारियों के कार्यालय खाली पड़े थे। डीएम ने ऐसे कार्यालयों के कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है।
डीएम राजकमल यादव पिछले कई दिन से जूम मीटिंग लेकर उपस्थिति दर्ज कर रहे है। वह अधिकारियों के व्हाट्स एप ग्रुप में जूम मीटिंग के लिए लिंक भेजते है और उसपर सभी के जुड़ने पर ही कार्यालय में उपस्थित माना जाता है। अगर कोई अधिकारी विभागीय कार्य से बाहर है तो उसको पहले ही डीएम को सूचना देती है। इसका असर दिखाई देने लगा है और अधिकारी अपने कार्यालय में समय पर पहुंच रहे है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के कार्यालय खाली पड़े रहे
डीएम की सख्ती के बाद अधिकारी भले ही सही समय पर कार्यालय पहुंच रहे हो। लेकिन विकास भवन में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी कार्यालय में एक भी कर्मचारी नहीं पहुंचा था। पूरा कक्ष खाली पड़ा था। सहायक निबंधक सहकारिता के कर्मचारी भी नहीं पहुंचे थे और उनका कक्ष भी खाली पड़ा था। इस तरह ही डीआईओएस कार्यालय कंप्यूटर ऑपरेटर गायब था। जिला प्रोबेशन अधिकारी भी कार्यालय में नहीं थी, लेकिन उनके मेले में जाने की बात बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सभी अधिकारी सही समय पर कार्यालय में पहुंच रहे है। अगर कर्मचारी समय पर नहीं आ रहे है तो इसकी जांच कराई जाएगी। ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed