फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Offering laddus by worshiping Ganpati

गणपति की आराधना कर लड्डुओं का लगाया भोग

Sun, 04 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Offering laddus by worshiping Ganpati
अग्रवाल मंडी टटीरी में गणेश महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु - फोटो : BAGHPAT
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय/छपरौली। शिव सेवा संघ की ओर से बड़े बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव के पांचवें दिन विधि विधान से भगवान गणेश का पूजन किया। श्रद्धालुओं भगवान गणेश को पंच मेवा और लड्डुओं का भोग लगाया।
विज्ञापन

पंडित राजकुमार शास्त्री ने विवि-विधान से भगवान का पूजन कराया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। उनकी पूजा करने से विपत्तियों का नाश होता है और मनुष्य के जीवन में खुशियों का संचार होता है। कार्यक्रम में पंडित सुनील जोशी, पंडित मनोज द्विवेदी, रमेश वर्मा, संजय रुहेला, प्रदीप वर्मा, अंकुर वर्मा, भोलू वर्मा, सतीश गुप्ता, पवन तिवारी, कमल वर्मा, सौरभ गुप्ता, कालू मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर अग्रवाल मंडी टटीरी की धर्मशाला में श्रीगणेश सेवा समिति ओर से गणेश महोत्सव के अवसर पर भजन कीर्तन पूजन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का गुणगान किया। समिति के अध्यक्ष मुकेश गोयल, अंकुश गोयल, सोनू मित्तल, एडवोकेट घनश्याम, सौरभ गुप्ता, सचिन, मनीष, विशाल, बबलू जैन, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, हिमांशु, प्रदीप जैन, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान गणेश को समर्पित भजनों पर झूमे श्रद्वालु
खेकड़ा। सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने भगवान गणेश को पंचामृत स्नान, शृंगार कर विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। गायक कलाकार देवेंद्र दीक्षित एंड पार्टी ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान जयबीर सिंह, विविन शर्मा, जयकुमार शर्मा, मधुर गुप्ता, विनोद गुप्ता, भूपेश गुप्ता, सन्नी गुप्ता, संजय वर्मा, सुशील कौशिक, बेबी वर्मा, करन गोस्वामी, एकता मिश्रा, अनीता शर्मा, बिजेंद्र कुमार, अंकुर गौड़, मौजूद रहे। अखिल भारत वर्षीय धर्म संघ की ओर से अर्वाचीन इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित गणेश महोत्सव भगवान के लंबोदर स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। पंडित हरिओम शर्मा ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ भगवान गणेश की पूजा कराई। इस दौरान प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, उमाशंकर शर्मा, सोनू प्रजापति, हर्ष धामा, अमर तोमर प्रमोद गोस्वामी, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed