भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण कल्याण पर 23 किलो का लड्डू चढ़ाया
छपरौली। कस्बे के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान श्री पार्श्वनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ का जलाभिषेक और शांति धारा की। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से श्री पार्श्वनाथ भगवान की पूजा के उपरांत इंद्र, इंद्राणी व मंदिर समिति सौधर्म इंद्र द्वारा भगवान को 23 किग्रा का लड्डू चढ़ाया।
पार्श्वनाथ विधान में जोगेंद्र जैन बिहारी कॉलोनी दिल्ली वाले सौधर्म इंद्र बने, अंकुर जैन को कुबेर व अनिल जैन को इंद्र बनने का सौभाग्य मिला। भूनेंद्र जैन को महेंद्र इंद्र, अंकुर जैन को सानत इंद्र, सचिन जैन व सतीश जैन को ईशान इंद्र और ऋषभ जैन व सुशील जैन को प्रभावना पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया। इस कार्यक्रम में अखिल जैन, राजेश जैन, प्रद्युम्न, मनोज, अंकुर जैन, मोहित जैन, बॉबी जैन, अमित जैन आदि का सहयोग रहा। संवाद