फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Occupied the land by burying the dead, taunted for protesting, assaulted

Baghpat News: मुर्दा दफनाया और जमीन पर कर लिया अवैध कब्जा

Mon, 19 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Occupied the land by burying the dead, taunted for protesting, assaulted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। जमीन में जबरन मुर्दा दफनाकर अवैध कब्जा किएं जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली में असामाजिक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है और आरोपियों पर मारपीट करने व पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। साथ ही न्याय न मिलने पर तहसील में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी हैै। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित व्यक्ति यूनुस पुत्र मोहम्मद उमर नगर की पट्टी चौधरान का रहने वाला है। सोमवार को वह अपने खेत में गया हुआ था, तभी तीन-चार लोग एक मुर्दे को लेकर वहां पर पहुंचे और जमीन में मुर्दा दफनाने लगे। यह देख यूनुस ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने तमंचा तानकर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और मुर्दा दफनाकर वहां से लौट गए। उसने तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व दफनाएं गए मुर्दा को हटवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। साथ ही न्याय न मिलने पर तहसील में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed