{"_id":"a6e890100912b0e15e2af3ac12289768","slug":"occupied-by-farmers-on-the-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर किसानों ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर किसानों ने किया कब्जा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में किसानों के गन्ना भुगतान, मूल्य वृद्धि की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन ने जिले भर में चार जगह पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने मेरठ-बागपत मार्ग को जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को रूट डायवर्जन कर वाहनों को गुजारना पड़ा। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बागपत-मेरठ रोड स्थित ग्राम मीतली के चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सुबह लगभग 11 बजे धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्राली आड़े-तिरछे लगाकर रोड को जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि अधिकारियों को पहले भी ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य कम से कम 350 रुपये प्रति क्विंटल हरेना चाहिए। डाक्टर स्वामीनाथन की रिपोर्ट लाबू की जाए। वर्ष 2014-15 से अब तक का लगभग 700 करोड़ रुपये का गन्ना बकाया है, उसे अविलंब दिलाया जाए। धरना प्रदर्शन करने वालों में ठाकुर धर्मपाल सिंह, महाराज सिंह, इंद्रपाल सिंह, तेजपाल सिंह, चमन सिंह, श्याम सुंदर भाटी, ओमकार, निशांत शर्मा, संजय प्रधान, हिम्मत सिंह, तेजपाल शर्मा, मोहम्मद सली, इस्माइल राणा शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
जाम में फंसे सैकड़ों वाहन
बागपत। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा रोड जाम होते ही सड़क पर वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही बागपत में राष्ट्रवंदना चौक से ही पुलिस ने मेरठ रोड पर वाहनों को रोक दिया। यातायात पुलिस से बागपत से मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को चांदीनगर रोड की ओर से निकाला। उसके बाद अग्रवाल मंडी टटीरी से आगे मीतली मोड़ पर पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वाया ढिकौली होते हुए मेरठ रोड से होकर निकाला गया। शाम तक मेरठ रोड पर जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों ने भाकियू कार्यकर्ताओं से निकलने का प्रयास किया। लेकिन भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसी को निकलने नहीं दिया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कार्यकर्ताओं ने बीमार और स्कूली बच्चों को नहीं रोका, बीमारों को जाम से निकालने में मदद भी की।
गन्ने की होली जलाई
दोघट। ग्राम पुसार में गन्ना मूल्य और भुगतान न होने के विरोध में लोगों ने गन्ने की होली जलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में हेमंत कुमार, देवेंद्र चौधरी, सतेंद्र, कल्लू, राजेंद्र, सुखपाल रहे।
जाम लगाया ः छपरौली। कस्बे में बड़ौत रोड पर भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जाम लगाया गया। किसानों की समस्याओं को दूर करने और गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर भाकियू ने जाम का ऐलान किया था। इस मौके पर श्याम सिंह, रणधीर सिंह, हरपाल सिंह, नरेंद्र, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।