{"_id":"5fbfef298ebc3e9be10572ca","slug":"oath-of-fundamental-duties-administered-on-constitution-day-baghpat-news-mrt512714639","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान दिवस पर मौलिक कर्तव्यों की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान दिवस पर मौलिक कर्तव्यों की दिलाई शपथ
विज्ञापन
बागपत। संविधान दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों में मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलायी गई। डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारी व कर्मचारियों को संवैधानिक आदर्श, राष्ट्रध्वज व देश में संप्रभुता, अखण्डता की रक्षा करने का आह्वान किया।
डीएम ने कहा कि 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए प्रारूप समिति की स्थापना कर डॉ. भीमराव अंबेडकर को समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से देखने-परखने के बाद डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा के समक्ष प्रस्तुत किया और इसी दिन संविधान सभा ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी थी।
उधर संविधान दिवस के अवसर पर नवनिर्मित न्यायालय के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
नेहरु युवा केंद्र की ओर से युवा मंडलों के अध्यक्षों ने सदस्यों को संविधान की शपथ दिलाई गई। निवाड़ा की इंद्रा कालोनी में अंबेडकर सेवा समिति की ओर से संविधान दिवस पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। संस्था की चेयरमैन रीना, जिलाध्यक्ष सूरज उज्जवल, प्रबंधक मांगेराम, महावीर मेहरा, ईश्वर सिंह, कविता देवी, प्रियंका, मीनू पायल, देव मौजूद रहे।
इसके अलावा खेकड़ा तहसील कार्यालय में संविधान दिवस पर एसडीएम अजय कुमार ने मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। इस दौरान नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा, राज कुमार सिंह, दुष्यंत कुमार, त्रिलोक कुमार, अमित कुमार आदि रहे।