फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nowadays children stay away from Jain monks

Baghpat News: जैन मुनियों से दूर रहते हैं आजकल के बच्चे

Sun, 17 Sep 2023 05:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Nowadays children stay away from Jain monks
-जैन स्थानक नया बाजार में बोल राजेंद्र मुनि
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। राजेंद्र मुनि महाराज ने कहा कि आजकल के बच्चे जैन मुनियों व अन्य धार्मिक लोगों से दूर रहते है। यह संस्कार की ही कमी है।
जैन मुनि रविवार को जैन स्थानक नया बाजार में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे संतों, मुनियों से बचते हैं, खेलकूद को प्राथमिकता देते हैं। आज बच्चों को पढ़ाई में भी खेल कूद दिखाई देता है। कंप्यूटर दिखाई देता है, पर देखिए कमाल है यह एवंता है कि उसे खेल में भी इंद्रभूति गौतम दिखाई देते हैं। कहते हैं कि अंगुली पकड़कर पहुंचा पकड़ा जाता है, अवंता ने इंद्रभूति गौतम की अंगुली पकड़ी और भगवान महावीर तक पहुंच गया। भगवान महावीर स्वामी ने भी अकेले अवंता को धर्म उपदेश दिया। गुरुदेव ने अवंता का अर्थ सरलता बताया और आज अवंता बने सभी बच्चों को सरल शिष्ट व सभ्य बनने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान गुरुदेव ने सभी को चार प्रत्याखान करवाए। 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षित अनुशासित संस्कारित करें। भ्रूण हत्या न करने का संकल्प दिलाया। जैन बच्चों की शादी विवाह जैन संस्कार विधि से करवाने के लिए संकल्प कराया। सभा में अधिक संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने गुरुदेव के प्रवचनों को सुना और नियम पचखान किये। इस अवसर पर काफी संख्या मेें श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed