फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now there are 106 candidates in the fray for the post of Speaker, 674 for the Councilors.

Baghpat News: अब मैदान में अध्यक्ष पर 106, सभासद के 674 प्रत्याशी

Thu, 27 Apr 2023 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 27 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Now there are 106 candidates in the fray for the post of Speaker, 674 for the Councilors.
बागपत। निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। जिसमें 12 अध्यक्ष और 60 सभासद पद के प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। निकाय चुनाव में अब अध्यक्ष पद के 106 तो सभासद पद के 674 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। इनमें कई जगह पिता-पुत्र भी मैदान में रह गए तो पति-पत्नी भी चुनाव लड़ेंगे। इन प्रत्याशियों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में 145 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष तो 755 प्रत्याशियों ने सभासद पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया था। जिसमें नामांकन पत्रों की जांच में 48 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में कमी मिलने पर निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

जिसके चलते बृहस्पतिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया में बागपत नगर पालिका से अध्यक्ष पद के एक, बड़ौत नगर पालिका से दो, अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत से चार, छपरौली से दो, टीकरी से एक, रटौल से दो प्रत्याशियों ने नाम वापसी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में अब अध्यक्ष पद के लिए 106 प्रत्याशी मैदान में रह गए है, जबकि सभासद पद के 674 प्रत्याशियों रह गए है, जिन्हें 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा।
---------
बागपत नगर पालिका : अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समीर खान ने नाम वापसी लिया। जिसके बाद अब मोहम्मद जाहिद, नईम, राजकुमार, शराफत अली, राजुद्दीन, नसीमा, सोहनबीर मैदान में रह गए है।
नगर पालिका बड़ौत : अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अश्वनी तोमर और आलोक आर्य ने नाम वापस लिया। जिसके बाद अनिल, अमित, बबीता तोमर, मुकेश, सुधीर कुमार, हाजरा, अबू हसन, जितेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, विकास कुमार, सुशीला मैदान में रह गए है।
नगर पालिका खेकड़ा : नगर पालिका के अध्यक्ष पद का एक भी नामांकन वापस नहीं हुआ। जिसके चलते अध्यक्ष पद के लिए नीलम देवी, पूजा डागर, बबीता, रजनी, रूबी, संगीता मैदान में है।
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत : अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशी रेखा देवी, रोशनी, रासना, सुषमा ने नामांकन पत्र वापस लिया। जिसके बाद विमला देवी, तपस्या, दृष्टि उज्जैनिया, पूजा, पूजा रानी, पिंकी, प्रभा, ममता, मीना, मीना कुमारी, रेखा, राजो देवी, संजय रानी, सपना, सीमा, संतरा, सोनम, सोनिया मैदान में रह गई है।
नगर पंचायत अमीनगर सराय : नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अख्तर, इमरान, नाथीराम, रणवीर, मांगेराम यादव, कमलेश, प्रदीप, राधेश्याम, विमल, सुनीता मलिक मैदान में है।
नगर पंचायत छपरौली : नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेमलता और रश्मि ने नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद अब गुलाब खान, अमित, अशोक, जितेंद्र पुत्र प्रेमपाल, जितेंद्र पुत्र वेदपाल, धर्मेंद्र, बिक्रम सिंह, योगेंद्र कुमार, रणधोल सिंह, विरेंद्र, संजीव, संतोष सिंह मैैदान में रह गए है।
नगर पंचायत दोघट : नगर पंचायत दोघट में नाम वापसी के बाद अब उषा रानी एडवोकेट, कृष्णा, मीनाक्षी, रीमा, रेनू पंवार, संगीता मैदान में है।
नगर पंचायत टीकरी : नगर पंचायत अध्यक्ष पद से नाम वापस लिया। जिसके बाद अब धर्मेंद्र, विपिन, अमित, अरविंद्र उर्फ बबलू, अशोक कुमार वत्स, कृष्णपाल पुत्र बुधु, कृष्णपाल पुत्र मांगेराम, जितेंद्र, देवेंद्र, धीरज, नरेंद्र, पदम, महकारवती, मुन्नी, मुनेश, रमेश चंद्र, राजीव, लोकेशवती, शिमला, सरिता पत्नी उपेंद्र, सरिता पत्नी मिंटू, सुदेश, सुमन, सोमपाल और सोमपाल सिंह मैदान में है।
नगर पंचायत रटौल : अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमर फरीदी और दोस्त मोहम्मद ने नामांकन वापस लिया। जिसके बाद अब मुन्तजिर, मोहम्मद नकी, रजा हसन, जाकिर हसन, कामिल, किशवर, जलेखा, जुनैद फारूख, नसरीन जाकिर, मुब्बसीर, रहीसू, शकील अहमद, शबाना, शहजाद, शाहिर, साजिद, सोनू, सुमन गौतम, हकीकत अध्यक्ष पद के लिए मैदान में रह गए है।
-----
पुत्रवधू के लिए सास तो बेटे ने पिता के लिए नाम वापस लिया
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुषमा ने अपनी पुत्रवधू दृष्टि के लिए नामांकन वापसी लिया। सुषमा ने कहा कि वह अपनी पुत्रवधू के लिए प्रचार करेगी। उधर बागपत नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समीर खान ने अपने पिता राजुद्दीन एडवोकेट के लिए नाम वापसी लिया।

-----
बागपत से कोशिदा और बड़ौत से नीतू राठी निर्विरोध सभासद बनी
नगर पालिका बागपत के वार्ड पांच से सभासद पद की प्रत्याशी कोशिदा पत्नी शहजाद निर्विरोध सभासद चुनी गई है। इस वार्ड से नामांकन करने वाली सलमा ने फर्जी कागजात लगा दिए थे। वहीं बड़ौत के वार्ड 14 से सभासद पद की प्रत्याशी नीतू राठी निर्विरोध निर्वाचित हुई। इसके अलावा अन्य वार्डो के सभासदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed