फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now the facility of Arogya Setu app on landline and ordinary mobile also

अब लैंडलाइन व साधारण मोबाइल पर भी आरोग्य सेतु ऐप की सुविधा

Sat, 09 May 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Now the facility of Arogya Setu app on landline and ordinary mobile also
बड़ौत। जनपद के दूरसंचार विभाग से जुड़े लैंडलाइन व साधारण मोबाइल रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब ये लोग भी आरोग्य सेतु एप से जुड़ी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने फोन से टोल फ्री नंबर 1921 पर मिस्डकॉल देनी होगी। मंडल अभियंता बड़ौत/मेरठ प्रदीप कुमार व एसडीओ दूरभाष केन्द्र अंबुज कुमार मल ने बताया कि 1921 पर डायल करने पर व्यक्ति की कॉल कट जाएगी और उसके पास वापस उसी नंबर पर फोन आएगा, जिससे उसने डायल किया था। उस व्यक्ति के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली जाएगी और वही प्रश्न पूछ जाएंगे, जो आरोग्य सेतु ऐप में पूछे जाते हैं। दिए गए जवाबों के आधार पर उस व्यक्ति को उसके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में एसएमएस प्राप्त होगा। इसके बाद भी ऐसे नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी अलर्ट मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed