फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now the cops will not leave

अब पुलिस वालों को नहीं मिलेगी छुट्टी

Fri, 15 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 15 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now the cops will not leave
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर के पास लगा गंदगी का अंबार। - फोटो : amar ujala
बागपत में कांवड़ यात्रा में व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस वालों की छुट्टी शुक्रवार (आज) से बंद कर दी है। तीन अगस्त तक किसी पुलिस वाले को भी छुट्टी नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


श्रावणी माह में कांवड़ यात्रा सही तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी चल रही है। एडीजी दलजीत सिंह चौधरी ने पुलिस वालों की छुट्टी पर भी रोक लगा दी है। पुलिस वालों को मेले की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए  हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसर रात-दिन तैयारी में लगे हैं। पुलिस वाले गोपनीय रूप से गांव के खुराफाती तत्वों का चिट्ठा जुटा रहे हैं। ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। एसपी पूनम ने कहा कांवड़ मेले को देख 15 जुलाई से तीन अगस्त तक पुलिस वालों की छुट्टी बंद रहेगी। कांवड़ मेले की तैयारियां चल रही है। 

विज्ञापन


कई पुलिस वालों के अरमानों पर फिरा पानी 
बागपत। कुछ पुलिस वालों ऐसे हैं जो कांवड़ मेले की ड्यूटी से बचते हैं। उन्होंने अभी से ही छुट्टी लेने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन जैसे ही उच्चाधिकारियों के आदेश का उन्हें पता चला, उसके अरमानों पर पानी फिर गया। कई पुलिस वाले गुरुवार को आपस में इसका जिक्र करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाक - चौबंद रहेगी व्यवस्था
बागपत। आरटीओ महेश शर्मा ने कहा कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। विभाग को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन सुहैल अहमद, आरपी मिश्रा के साथ उन्होंने कांवड़ मेले की तैयारियां पर चर्चा की। बसों की व्यवस्था और कांवड़ रूट के विषय में भी जानकारी ली। 
 

कांवड़ मेले में जगह-जगह लगाएं जाएंगे स्वास्थ्य शिविर
दोघट। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरके मिश्रा ने बिजरौल, दाहा, बिनौली में स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हेंखामियां मिली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को भी फटकार लगाई। उन्होंने कांवड़ मार्ग को भी देखा। उन्होंने बताया कि बिजरौल, दाहा, बरनावा, बिनौली, पुरा महादेव, बालैनी, डोला में कांवड़ मेले के समय स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेगी।
 

दाहा गांव में सत्यवीर सिंह, सतपाल सरपंच, देवेंद्र, हरपाल, राज सिंह ने सीएमओ से मांग की कि गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का परिसर बड़ा है। इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए और यहां तीन चिकित्सक तैनात किए जाए। इस पर सीएमओ ने उन्हें आश्वासन दिया। सीएमओ ने यह भी बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अखाड़ा चल रहा है।


 

इसे यहां से हटवाया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में एंबुलेंस की व्यवस्था की थी, लेकिन पहलवानों द्वारा कमरों से कब्जा न छोड़ने के कारण एंबुलेंस कर्मचारियों को रहने के लिए कोई जगह नहीं मिली और वे वापस चले गए। उन्होंने बताया कि अखाड़े को बंद कराकर अस्पताल के भवन को खाली कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed