फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now PHC and CHC doctors will be present every Sunday

रविवार को पीएचसी और सीएचसी पर हाजिर होंगे डॉक्टर

Thu, 16 Jan 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now PHC and CHC doctors will be present every Sunday
अब हर रविवार को पीएचसी और सीएचसी डॉक्टर रहेंगे हाजिर
विज्ञापन

बागपत। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अब हर रविवार को प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। दो फरवरी से प्रदेश में यह व्यवस्था लागू होगी। कैंप में चार चिकित्सक रहेंगे, जिनमें से एक सरकारी चिकित्सक अनिवार्य तौर पर मौजूद रहे। प्राइवेट डॉक्टरों और मेडिकल के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहेंगे। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से यह पहल की गई है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन के निकट लेकर जाने के लिए हर रविवार को मेडिकल कैंप लगेगा। जिले को 31 मार्च तक कामाइक्रोप्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि करेंगे। समापन के बाद मेला स्थल से ही जानकारी शासन को भेजी जाएगी, जिसमें डॉक्टरों और मरीजों की जानकारी होगी।
विज्ञापन

इन्हें करनी होगी जनसेवा
बागपत। मेले में चार डॉक्टर होंगे। आयुष चिकित्सक, निजी क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सक, संविदा पर कार्यरत चिकित्सक शामिल किए जा सकते हैं। एक फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला सहायक, स्टाफ नर्स, एक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा आयुष विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए डॉक्टरों की टीम भी शामिल होगी। निकट के मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए को पत्र लिखेंगे सीएमओ
बागपत। सीएमओ को जिम्मेदारी दी गई है कि वह जिले की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से संपर्क करें। मेले में निजी चिकित्सकों का सहयोग लें। मेले के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी डीएम और सीएमओ की होगी।

मेले में यह मिलेगी सुविधाएं
- ओपीडी सेवाएं, परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं, तंबाकू सेवन रोकने के लिए जागरूकता।
- टीबी मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, कुष्ट रोग, फाइलेरिया की जांच और इलाज।
- बीपी, मधुमेह, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग और इनका फालोअप।
- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी, कार्ड वितरण।
- गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, संस्थागत प्रसव जागरूकता सेवाएं।
- जन्म पंजीकरण परामर्श एवं सेवाएं, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाएं।
- बच्चों में डायरिया एवं न्यूमोनिया के रोकथाम, बचाव एवं उपचार की जानकारी एवं सुविधाएं।
- कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण और सभी प्रकार की जांच की सुविधाएं।
------------------------
वर्जन :
डीएम शकुंतला गौतम का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को आरोग्य मेले की तैयारियों के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन की मंशा के अनुरुप दो फरवरी से नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed