{"_id":"61af9dc4875ab52ef84822dc","slug":"now-every-patient-of-cough-and-cold-will-have-rtpcr-test-baraut-news-mrt5679327190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खांसी-जुकाम के हर मरीज का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खांसी-जुकाम के हर मरीज का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की प्रत्येक सीएचसी पर प्रतिदिन हो रही 150 लोगों की सैंपलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनपद की प्रत्येक सीएचसी पर हर रोज आने वाले खांसी-जुकाम के मरीजों की अब कोविड जांच होगी। खांसी जुकाम के हर मरीज की स्लिप पर कोरोना जांच लिखनी अनिवार्य होगी। क्योंकि शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को मरीज की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिदिन सीएचसी पर 150 लोगो की सैंपलिंग भी होगी।
पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी -
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैलता है। त्वरित जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जाता है। कोरोना के हर संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी है।
इन निर्देशों का करना होगा ख्याल -
- मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
- भीड़ वाले स्थानों पर दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें।
- घर या ऑफिस की खिड़कियां खोलकर रखें।
- हैंडवाश करते हुए भी संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
- विदेश से आए यात्री के संपर्क में आए हैं तो होम आइसोलेशन में रहें।
- बुखार-खांसी-जुकाम होने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं।
कोविड सैंपलिंग बढ़ाने व ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने के लिए ही खांसी जुकाम के रोगी की कोविड जांच होगी। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ।