{"_id":"6384ec11470aec5a9c1bca3f","slug":"now-citizen-charter-issued-in-cmo-office-baghpat-news-mrt6155894151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला अस्पताल के बाद अब सीएमओ कार्यालय में सिटीजन चार्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला अस्पताल के बाद अब सीएमओ कार्यालय में सिटीजन चार्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल के बाद अब सीएमओ कार्यालय में सिटीजन चार्टर जारी किया गया है। अस्पताल में आने वाले मरीज उपचार और अन्य कोई भी शिकायत चार्टर पर अंकित नंबरों पर दर्ज करा सकेंगे। इसके अतिरिक्त सीएमओ कार्यालय में आने वाले मरीजों को अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलने के लिए भी भटकना नहीं पड़ेगा।
जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े इसके लिए सिटीजन चार्टर जारी किया गया था। अब सीएमओ कार्यालय में आने वाले लोगों को पटल और पटल के अधिकारी की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सिटीजन चार्टर जारी किया गया है। सिटीजन चार्टर जारी होने पर लोगों को पटल के कक्ष, अधिकारी, सहायक के बारे में सीएमओ गेट पर ही जानकारी मिल जाएगी। वह आसानी से अधिकारियों से मिल सकेंगे।
सिटीजन चार्टर पर विभाग के पटल अधिकारियों व उनके सहायकों के मोबाइल नंबर की अंकित कराए गए हैं। कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी न मिलने पर लोग अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकेंगे। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में आने वालों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने वाले मरीजों और अन्य लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सिटीजन चार्टर लागू किया गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ