फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice to many including Tehsildar, DPRO, Deputy Commissioner Industries

Baghpat News: तहसीलदार, डीपीआरओ, उपायुक्त उद्योग समेत कई को नोटिस

Mon, 23 Oct 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 23 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Notice to many including Tehsildar, DPRO, Deputy Commissioner Industries
बागपत। विकास भवन के सभागार में रविवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास कार्यों और सीएम डेशबोर्ड की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होना चाहिए। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि वह खुद में सुधार कर लें। लोगों की समस्याओं के पत्र को अपने पास रखकर बैठने की जगह समय पर उसका निस्तारण किया जाए। डीएम ने सीएम डेशबोर्ड में डी और ई श्रेणी में आने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कराए। जिनमें तहसीलदार बड़ौत को आय प्रमाण पत्र और भूमि आवंटन में लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया। जबकि विश्वकर्मा योजना में उपायुक्त उद्योग, आधार फीडिंग में जिला पूर्ति अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन और ऑपरेशन कायाकल्प में डीपीआरओ, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में परियोजना निदेशक, एंबुलेंस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अगली बैठक तक सुधार न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed