फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice to 25 people including BJP leader and Imam, hearing on November 9

इमाम अली हसन और भाजपा नेता मुनपाल समेत 25 लोगों को नोटिस, नौ नवंबर को सुनवाई

Sat, 07 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Notice to 25 people including BJP leader and Imam, hearing on November 9
विनयपुर की मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला
विज्ञापन

- शुक्रवार तक 15 लोग मुचलका पाबंद थे, शनिवार को दस अन्य ग्रामीणों को भी मुचलका पाबंद किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा (बागपत)। विनयपुर गांव की मस्जिद में हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र पढ़ने के मामले में इमाम अली हसन और भाजपा नेता मनुपाल बंसल समेत 25 लोगों मुचलका पाबंद के नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इनमें से दस को शनिवार को ही एक-एक लाख के मुचलके में पाबंद किया गया है। इस मामले में एसडीएम कोर्ट में नौ नवंबर को सुनवाई होगी।
विनयपुर गांव की मस्जिद में भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य मनुपाल बंसल ने मस्जिद में गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया था। रटौल चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने छह नवंबर को खेकड़ा थाने में मनुपाल बसंल, उनके परिचित खैला गांव निवासी ऋषिपाल, मस्जिद के मौलाना बसौद निवासी अली हसन और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने, पाठ होने से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अब तक भाजपा नेता और इमाम सहित 25 लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। शुक्रवार तक 15 लोग मुचलका पाबंद थे, शनिवार को दस अन्य ग्रामीणों को भी मुचलका पाबंद किया गया। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि मुचलका पाबंद के मामले में नौ नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर टिकी पुलिस की निगाह
खेकड़ा। मामले को तूल देने के लिए सोशल मीडिया पर पहले गांव में पंचायत की अफवाह फैलाई गई थी। मगर, शुक्रवार को गांव में पुलिस तैनात रही और कोई पंचायत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौता नहीं चढ़ा परवान
खेकड़ा। प्रकरण के तूल पकड़ने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने मौलाना को मस्जिद से हटा दिया था। इसके बाद वह गांव से चला गया। पिलाना ब्लॉक के पूर्व प्रमुख लीलू भी गांव पहुंचे थे, लेकिन समझौता नहीं हो सका था।

किस दिन क्या हुआ
- तीन नवंबर को भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्य मनुपाल बंसल ने विनयपुर की मस्जिद में इमाम की सहमति से हनुमान चालीसा पढ़ी थी।
- चार नवंबर को गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत देने वाले इमाम अली हसन को मस्जिद से निकाल दिया था। मौलाना गांव से चले गए थे।
- पांच नवंबर को दोनों पक्षों में फैसले की गोपनीय बैठक हुई, लेकिन सहमति नहीं बनीं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख लीलू भी गांव पहुंचे थे।
- छह नवंबर को सर्वसमाज की पंचायत की बात फैलाई गई थी, लेकिन गांव में पंचायत नहीं हुई। दिनभर पुलिसबल तैनात रहा।
- छह नवंबर की शाम को भाजपा नेता और मौलाना सहित चार के खिलाफ मुकदमा किया गया।
- सात नवंबर को दस अन्य लोग मुचलका पाबंद हुए, अब संख्या 25 हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed