{"_id":"5f4fe57a8ebc3e532a4cb677","slug":"not-only-vegetable-flour-and-pulses-also-became-expensive-baraut-news-mrt4992219150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी ही नहीं, आटा दाल भी हो गया महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी ही नहीं, आटा दाल भी हो गया महंगा
विज्ञापन
महंगाई ने बिगाड़ दिया रसोई का बजट, ग्रहणी परेशान
बड़ौत। कोरोना महामारी के समय जनता पर चोरों तरफ से मार पड़ रही हैं। जहां रोजगार खत्म हो गए हैं वहीं सब्जी के साथ साथ आटा, दाल और तेल पर भी महंगाई आ गई है। जिसके कारण मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का तो बजट ही पूरी तरह बिगड़ गया है। रसोई गैस सिलेंडर तक महंगा हो गया है।
रसोई के सामान पर प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है। रसोई के सामान पर बढ़ती महंगाई से बिगड़ते रसोई के बजट को लेकर अमर उजाला ने नगर के कुछ परिवारों की महिलाओं से बात की तो सभी परेशान दिखी। साथ ही बोली कि महंगाई के कारण परेशान हैं। सब्जी ही नहीं बल्कि आटा, दाल, मसाले, घी, तेल आदि सभी पर ही महंगाई है।
सब्जी व राशन की कीमतों ने बिगाड़ा घर का बजट
- श्रुति जैन कहतीं हैं कि बच्चों की फीस, बिजली का बिल, गाड़ी का पेट्रोल, बस का किराया तो पहले से ही परेशान किए हुए है। अब सब्जी व राशन की लगातार बढ़ रही कीमतों ने घर के बजट को बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
- हर्षि जैन का कहना है कि लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों के सामान दूध, चीनी, चाय की पत्ती के साथ चाकलेट, बिस्कुट, नमकीन के दाम पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए।
- तुन जैन व गरिमा मलिक कहतीं हैं कि पहले एक महीने का राशन एक ही बार में ले लिया जाता था, अब सोचना पड़ता है। ब्रांड के नाम पर बिकने वाले सामानों की कीमत बढ़ती जा रही हैं।
सामान कीमत
आटा 36 से 40
चावल 30 से 45 सामान्य
अरहर की दाल 100
चना की दाल 70
उर्द की दाल 150
मूंग की दाल 150
सरसों का तेल 125 से 150
रिफाईड 115 से 130
जीरा 250
मेथी 160
धनिया 100
काली मिर्च 600
गरम मसाला 500 से 600
चीनी 38 से 40