फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Not All Tests Being Conducted at Health ATMs; Patients Distressed

Baghpat News: हेल्थ एटीएम से नहीं हो रही सभी जांच, मरीज परेशान

Tue, 28 Apr 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Not All Tests Being Conducted at Health ATMs; Patients Distressed
बागपत। जिले की तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर विधायक और सांसद निधि से लगाए गए हेल्थ एटीएम पूरी तरह काम नहीं कर रहे हैं। इन मशीनों से सभी प्रकार की जांचें उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में महंगे शुल्क पर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



बागपत सीएचसी में स्थापित हेल्थ एटीएम में वाई-फाई कनेक्टिविटी की समस्या जांचों में बाधा बन रही है। यह मशीन पांच मिनट में 23 प्रकार की जांचें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाई गई थी। हालांकि वर्तमान में मरीजों को यहां सभी अपेक्षित जांच सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसी तरह की स्थिति बड़ौत और सरूरपुर कलां की सीएचसी पर भी है। इन केंद्रों पर भी केवल कुछ ही जांचें हो पा रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेष रूप से आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। मरीजों ने प्रशासन से हेल्थ एटीएम को पूरी तरह से क्रियाशील बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन मशीनों का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन




- 23 प्रकार की होती हैं जांचें



हेल्थ एटीएम में वजन, पल्स रेट और कार्डियक जांच जैसी बुनियादी सेवाएं शामिल हैं। यह रैपिड डायग्नोस्टिक चेकअप के साथ-साथ त्वचा, नाक, कान और आंख की जांच भी करता है। ब्लड प्रेशर, बुखार, ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड और शुगर जैसी 23 महत्वपूर्ण जांचें एक ही जगह उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन स्तर, फैट और प्रोटीन की मात्रा का आकलन भी इसमें शामिल है, जिससे व्यापक स्वास्थ्य प्रोफाइल मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

- सीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन से जांच कराने के लिए आया था, मगर मशीन में खराबी आने के कारण जांच नहीं हो पाई। इससे परेशान होना पड़ा। इस्लाम, बागपत



-हेल्थ एटीएम से जांच नहीं हो रही है और इसको दूसरी मंजिल की प्रयोगशाला में रखा गया है। इसकी लोगों को जानकारी तक नहीं है। करण, बागपत

--



वर्जन

- हेल्थ एटीएम मशीन से वजन, पल्स रेट, ऑक्सीजन का लेवल, फैट की ही जांच हो रही है। अन्य जांच कराने के लिए जल्द ही एप डाउनलोड किया जाएगा। सरूरपुर सीएचसी पर सभी तरह की जांच हो रही हैं। -डॉ. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक बागपत




-बड़ौत सीएचसी में लगे हेल्थ एटीएम से ही मरीजाें की जांच की जाती है। कभी-कभी परेशानी हो जाती है। यहां मरीजों को जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही। -डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed