फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Not a single hotel map in Baghpat, seal instructions

बागपत में एक भी होटल का नहीं नक्शा, डीएम के सील करने के निर्देश

Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Not a single hotel map in Baghpat, seal instructions
बागपत में एक भी होटल का नहीं नक्शा, सील के निर्देश
विज्ञापन

बागपत। जिले में एक भी होटल का नक्शा नहीं मिला है और न ही किसी भी होटल का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। जिस पर डीएम ने ऐसे सभी होटलों को सील करने के आदेश जारी किए हैं। विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता को जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

लखनऊ के होटल में आग की घटना के बाद प्रशासन व प्राधिकरण ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बागपत में मेरठ रोड, दिल्ली रोड व बड़ौत रोड पर कई होटल हैं। जिनकी जांच कराने पर पता चला कि किसी ने नक्शा पास नहीं कराया हुआ है यहां तक कि उनका रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया हुआ। इन होटलों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। गौरीपुर, गुफा वाले बाबा के मंदिर के पास, बड़ौली, बड़ौत में छपरौली रोड, बावली रोड, बिनौली रोड पर किसी भी होटल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है। उनमें भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि ऐसे सभी होटलों पर कार्रवाई करने के लिए विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अरविंद शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिनमें कई पर सील की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed