{"_id":"5f0759118ebc3e63ca4d9c42","slug":"no-tv-in-homes-guruji-tell-me-how-you-will-study-baghpat-news-mrt490343391","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में टीवी नहीं, गुरुजी बताइए कैसे होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में टीवी नहीं, गुरुजी बताइए कैसे होगी पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण पहले ही नुकसान झेल रहे छात्र-छात्राओं को एक और झटका लग रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से दूरदर्शन पर पढ़ाई कराने की तैयारी है, लेकिन ऐसे घर भी हैं, जहां आज भी टीवी नहीं है। सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है।
राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा के प्रधानाचार्य रामनिवास ने बताया कि विद्यालय में 45 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। ऑनलाइन पढ़ाई से पहले शासन के निर्देश पर उन्होंने गांव में छात्रों के घर-घर जाकर बच्चों व अभिभावकों से चर्चा की। जानकारी जुटाई की उनके घर पर टीवी है या नही। सर्वे के दौरान अहेड़ा गांव में ऐसे नौ छात्र मिले है, जिनके घर में टीवी नहीं है।
टीवी नहीं तो मोबाइल कहां से लाएं
बागपत। अभिभावकों ने कहा कि उनका बजट इतना नहीं है कि एंड्रायड मोबाइल से बच्चों को पढ़ाई करा सके। ऐसे में व्हाट्सएप और ऑनलाइन पढ़ाई का सपना भी टूटता दिख रहा है।
विज्ञापन
इसलिए हो रहा सर्वे
बागपत। एक जुलाई से माध्यमिक विद्यालयों का संचालन कर दिया गया है। फिलहाल बच्चों को विद्यालयों में नहीं बुलावाया जा रहा है। शिक्षक विद्यालयों में उपस्थित होकर बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण करा रहे है। बच्चों को शिक्षण कराने के लिए शीघ्र ही दूरदर्शन पर क्लास शुरू कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने छात्रों के घरों का सर्वे कर टीवी उपलब्ध होने की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए थे।