फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No relief in GST, call for traders to unite and fight

जीएसटी में राहत नहीं, व्यापारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान

Thu, 18 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
No relief in GST, call for traders to unite and fight
- पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई
विज्ञापन

- समस्याओं का समाधान न होने पर भारत बंद करेंगे व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने जीएसटी के नियमों में बदलाव के विरोध में व्यापारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों के हितों को देखते हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने पर व्यापारी भारत बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार ने जीएसटी में व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी है। उन्होंने अप्रैल माह से नियमों में किए गए बदलाव पर रोक लगाकर व्यापार संघों से विचार विमर्श कर बदलाव करने की मांग की। इसके अलावा व्यापारियों के लॉकडाउन में जमा किए गए बिलों का वापस भुगतान कराया जाए। पंजीकृत व्यपारियों का बीमा व पंजीकरण की आयु 18 से 60 साल की जाए। व्यापारियों को किसानों की भांति व्यापार क्रेडिट कार्ड बनवाने और व्यापार सम्मान निधि की व्यवस्था की जाएं। शस्त्र लाइसेंस बनवाने और व्यापार स्नातक एमएलसी का चुनाव कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नही किया गया तो व्यापारी भारत बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में नगर अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, महामंत्री संजय रुहेला, पंकज जैन, अजय गोपी, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, कुलभूषण जैन, हरपाल, दीपक सिंधी, ऋषभ जैन, बबलू जैन, शिवकुमार गुप्ता, सतीश गुप्ता, मास्टर अजहर, महबूब बेग, अमित अग्रवाल, अंकित गर्ग, मेहरबान कुरैशी, प्रमोद परुथी, ठाकुरदास, राजेश गुलयानी, अशोक शर्मा, लवी जैन, लोकेश आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed