{"_id":"5e7903b98ebc3e72b75402a0","slug":"no-drainage-risk-of-spreading-diseases-baghpat-news-mrt475002378","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी नहीं, बीमारियां फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी नहीं, बीमारियां फैलने का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ रोड स्थित आर्यनगर कालोनी मेें एक वर्ष से नाले आदि की सफाई न होने के कारण लोग जलभराव व गंदगी के बीच जीवन यापन करने को मजबूर हो रहे है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जलभराव के कारण बीमारियां फैलने का खतरा है।
आर्यनगर कालोनी निवासी करतार सिंह आर्य ने बताया कि पिछ एक वर्ष से पानी निकासी व गंदगी की सफाई की मांग को लेकर डीएम से लेकर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कागजों में ही साफ सफाई दिखा दी जाती है। विशांत वीर का कहना है कि गंदगी की वजह से लोगों को बीमारियां उत्पन्न हो रही है। मुख्यमंत्री को ऑनलाइन भी शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। नितिन शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के लिए सरकार से लेकर स्थानीय अधिकारी साफ सफाई के लिए लोगों को जागरूक कर रहे है। मगर, कालोनी में आजतक कोई भी अधिकारी झांकने नहीं आया। रामधन शर्मा का कहना है कि ग्राहक गंदगी की वजह से एक मिनट भी नहीं रुकते। इससे दुकानदारी में ज्यादा नुकसान हो रहा है। इसकी शिकायत व्यापारियों की ओर से भी पालिका अधिकारियों तथा तहसील दिवस में कई बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारी कागजों में साफ सफाई दिखा देते है।
ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कालोनी में सफाई के लिए चीनी मिल तक पाइप डलवा दिए गए है लेकिन पाइप में मिट्टी व कूड़ा डलने के कारण जलभराव की समस्या हो जाती है। बागपत-मेरठ हाईवे का निर्माण होने के बाद ही समस्या का पूर्ण समाधान हो जाएगा।