फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nirvana Festival of Lord Parasnath celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया गया भगवान पारसनाथ का निर्वाण महोत्सव

Thu, 04 Aug 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nirvana Festival of Lord Parasnath celebrated with pomp
भगवान पारसनाथ का निर्वाण महोत्सव पूजा करके जैन श्रद्धालु - फोटो : BARAUT
धूमधाम से मनाया भगवान पारसनाथ का निर्वाण महोत्सव
विज्ञापन

बड़ौत। नेहरू रोड स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पारसनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया। भगवान पारसनाथ पर 108 अर्घ्य चढ़ाए गए।
सर्वप्रथम आगम जैन ने भगवान पारसनाथ का अभिषेक किया। उसके बाद सभी इंद्र ने मूलनायक भगवान पारसनाथ का प्राशुक जल से अभिषेक किया। शांति धारा करने का सौभाग्य अमित जैन और ऋषभ जैन को मिला। उसके बाद संयुक्त रूप से सभी इंद्र और इंद्राणियों व कमेटी के लोगों ने भगवान पारसनाथ के निर्माण महोत्सव पर सवा दो किलो का लड्डू चढ़ाया। पारसनाथ विधान में सौधर्म राजीव जैन और इंद्राणी पूनम जैन रहे। श्रद्धालुओं ने दैनिक पूजा में चौबीसों भगवान, बीस तीर्थंकर और पारसनाथ भगवान की पूजा की और पारसनाथ विधान किया गया, जो पंडित नेम चंद और संयम जैन ने कराया। इस दौरान विधान में भगवान पारसनाथ पर 108 अर्घ चढ़ाए गए। पंडित नेम चंद जैन ने बताया कि हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। परिग्रह को कम करना चाहिए। देव दर्शन प्रतिदिन करने चाहिए। शाम को भगवान पारसनाथ की 108 दीपकों से आरती उतारी गई और भजनों का कार्यक्रम हुआ।

- लाइटों से सजाया गया पारसनाथ मंदिर
निर्वाण महोत्सव के लिए जैन श्रद्धालुओं ने पारसनाथ मंदिर को लाइट की झालरों से सजाया गया है। कार्यक्रम में विनोद जैन, ललित जैन, सतेंद्र जैन, नरेश चंद जैन, अनिल जैन, मुकेश जैन, अमित जैन, आगम जैन, ऋषभ जैन, झलक जैन व संयम जैन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed