फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Night curfew: markets closed before eight o'clock

रात्रि कफ्यू्र : आठ बजने से पहले की बंद हो गए बाजार

Mon, 26 Apr 2021 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Night curfew: markets closed before eight o'clock
बागपत। रात्रि कर्फ्यू में आठ बजने से पहले की नगर के बाजार सूने हो गए। नगर के मार्गों और बाजारों में लोगों का आवागमन बंद हो गया। पुलिस ने नगर में भ्रमण कर लोगों को नियमों का पालन कराया। पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों व राष्ट्रवंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन ने रात्रि आठ बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू के निर्देश दिए हैं। सोमवार को रात आठ बजने से पहले की बाजार में दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। नगर के मार्ग और बाजार सूने पड़ गए। लोगों का आवागमन बंद हो गए। पुलिस ने नगर में भ्रमण कर लोगों को रात्रि कर्फ्यू का का पालन कराया। पुलिस को देखकर नियमों का उल्लंघन करने वाले इधर-उधर दौड़ते नजर आए। आठ बजे के बाद कोतवाली पुलिस ने नगर के मैन बाजार, मुख्य मार्गों और राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कोरोना कर्फ्यू में घर से बाहर निकलने वालों दौड़ाया और मास्क का प्रयोग न करने वालों के चालान किए। कर्फ्यू में माल वाहन, स्वास्थ्य सेवाओं और आपात काल में आवागमन पर छूट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed