{"_id":"61fd5db139f7001d6f791d21","slug":"newly-elected-office-bearers-took-oath-of-office-and-secrecy-kahkra-news-mrt5757447127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बार काउंसिल आफ यूपी के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने शपथ दिलाई।
खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 25 जनवरी को मतदान हुआ था। इसमें रामेश्वरदयाल पंवार अध्यक्ष और नवीन त्यागी महामंत्री चुने गए थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सरदार सिंह यादव, सहसचिव पद पर अनीता शर्मा, वरिष्ठ सदस्य पद पर राकेश कौशिक ने, कनिष्ठ सदस्य पद पर मोहित यादव ने विजय प्राप्त की थी। एक-एक ही नामांकन पत्र जमा किए जाने के कारण कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश यादव को, पुस्तकालय मंत्री पद पर परमजीत धामा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार त्यागी एडवोकेट निर्विरोध विजयी घोषित किया गया था। शुक्रवार को बार हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बार काउंसिल आफ यूपी के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट जयेश शर्मा ने किया। इस दौरान सब रजिस्ट्रार मोहम्मद मुस्तफा, चुनाव अधिकारी एडवोकेट दयानंद शर्मा, जिला बार अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, महामंत्री नरेंद्र बंसल, नरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, रविकांत भारद्वाज, गगन गौड़, राकेश धामा, लोकेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।