{"_id":"651919ff20cdee7e830ed3c3","slug":"neighbor-entered-the-house-and-shot-a-young-man-in-baghpat-injured-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: बागपत में पड़ोसी ने युवक को घर में घुसकर मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: बागपत में पड़ोसी ने युवक को घर में घुसकर मारी गोली, घायल
Sun, 01 Oct 2023 12:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:34 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को एक युवक को उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर गोली मार दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बड़ौत नगर की पट्टी चौधरान में शनिवार की रात तीन युवकों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। बाजू में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उधर गोली की आवाज सुनकर मोहल्लेवासियों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया इस मामले में घायल ले तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पट्टी चौधरान निवासी जुबेर पुत्र हनीफ की पिछले कई सालों से पड़ोसियों से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। शनिवार की दिन रात जुबेर घर पर अकेला था, बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। रात तकरीबन साढ़े बारह बजे तीन बाइक सवार युवक आए और जुबैर के घर में घुस गए।
विज्ञापन
उन्होंने जुबैर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें गोली जुबैर के बाजू में लग गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया। उधर गोली की आवाज सुनकर मोहल्लेवासियों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया इस मामले में घायल ले तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिवेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है।