फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Negligence in mill security, notice to officials

Baghpat News: मिल की सुरक्षा में लापरवाही, अधिकारियों को नोटिस

Thu, 05 Dec 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 05 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Negligence in mill security, notice to officials
बागपत। चीनी मिल के निरीक्षण में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को सुरक्षा मानकों व रखरखाव में लापरवाही मिली। डीएम ने मिल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजने के निर्देश दिए और कहा कि यह रिपोर्ट प्रमुख सचिव व गन्ना आयुक्त को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बुधवार को बागपत चीनी मिल का निरीक्षण किया। मिल के बॉयलर में नमी की समस्या भी मिली, जिससे मिल चलने में समस्या हो रही है। डीएम ने नमी को नियंत्रित करने और सुधार करने के लिए कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए। मिल संचालन में लापरवाही पर डीएम ने कहा कि इससे कर्मियों का जीवन खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चीनी रिकवरी दर बढ़ाने और मिल के रखरखाव में सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि किसानों को मिल से अधिकतम लाभ प्राप्त हो और किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसान मिल की प्रक्रिया का मुख्य केंद्र हैं और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिल की रिपोर्ट प्रमुख सचिव व गन्ना आयुक्त को भेजकर अवगत कराया जाएगा। इस दौरान प्रधान प्रबंधक सुनील कुमार अहोरी, शुगर मिल प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार तेवतिया, जिला गन्ना अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, सीसीओ राजदीप बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर व मुख्य रसायनविद् को नोटिस

बागपत। बागपत चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार ने डीएम के निरीक्षण के बाद चीफ इंजीनियर और मुख्य रसायनविद को नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि जब मिल के रख-रखाव के लिए निरीक्षण किया गया था तो सुरक्षा मानको को लेकर आपत्ति क्यों नहीं जताई गई। प्रधान प्रबंधक ने कमियों को दूर न करने के मामले में नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed