फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Negligence in construction of cremation grounds, adverse entries to secretaries

Baghpat News: अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में लापरवाही, सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 17 Dec 2024 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Negligence in construction of cremation grounds, adverse entries to secretaries
-कहरका, ग्वालीखेड़ा, बिनौली व रहतना गांव में निरीक्षण के दौरान अंत्येष्टि स्थल निर्माण में मिली थीं खामियां
विज्ञापन

- डीपीआरओ ने कार्य में सुधार नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई करने की दी चेतावनी, नोटिस जारी किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में लापरवाही बरतना सचिवों को भारी पड़ गया। डीपीआरओ ने कहरका, ग्वालीखेड़ा, बिनौली व रहतना गांव के तत्कालीन सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी। इसके साथ ही नोटिस जारी कर कार्य में सुधार नहीं करने पर निलंबन की चेतावनी दी है।

कहरका, ग्वालीखेड़ा, बिनौली व रहतना गांव में एक साल पहले अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया था। डीएम व सीडीओ को निरीक्षण के दौरान वहां रंगाई पुताई, जगह-जगह छत में दरार आना, मानक के अनुरूप सामाग्री न लगाने सहित कई लापरवाही मिली थीं। इसके बाद डीपीआरओ अरुण अत्री ने निरीक्षण किया था, उन्हें भी लापरवाही मिली थी। संबंधित गांवों के तत्कालीन सचिवों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन सही से जवाब नहीं दिया गया। सचिवों द्वारा आदेश का उल्लंघन किया गया। डीपीआरओ ने संबंधित सचिवों को प्रतिकूूल प्रविष्टि जारी करते हुए वेतनवृद्धि रोक दी है। इन्हें एक बार फिर नोटिस जारी किया गया। कहा कि यदि एक सप्ताह में जवाब नहीं दिया जाता है ताे उनके खिलाफ निलंबन करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed