{"_id":"5d8fb2a18ebc3e0149509c55","slug":"navratri-starts-from-today-markets-are-ready-baraut-news-mrt445795458","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नवरात्र शुरू, सजने लगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नवरात्र शुरू, सजने लगे बाजार
विज्ञापन
बड़ौत में नवरात्र पर्व को देखते हुए देवी की प्रतिमाएं खरीदती महिलाएं
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से नवरात्र शुरू, सजने लगे बाजार
बड़ौत (बागपत)। रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र में घरों मेें दुर्गा स्थापना के साथ-साथ उनके श्रृंगार और पूजा के लिए बाजार भी सज गए है। हर कोई अपने घर माता रानी के दरबार को खास बनाना चाहता है। उनके श्रृंगार में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए शनिवार से ही बाजारों में लोगों की भीड़ आना शुरू हो गयी।
माता रानी की पोशाक के साथ उनके लिए छत्र, चक्र, बिछिया और नथ जैसी चीजें खरीदी जा रही हैं। बाजार मेें सबसे ज्यादा मांग कुंदन और दबके के वर्क वाली पोशाकों की है। बाजार में महिलाएं इन्हीं पोशाकों को खरीद रही है। कुंदन के वर्क वाली पोशाक 50 रूपये से लेकर 200 रूपये तक तो दबके के वर्क वाली पोशाक बाजार में सबसे मंहगी है। यह पोशाक 200 रूपये से शुरू होकर 1000 रूपये तक बिक रही है। व्यापारी अंकुर, दिनेश, हर्षित ने बताया कि श्रृंगार के लिए बाक्स भी बाजार में मौजूद है। जो 10 रूपये से लेकर 100 रूपये तक है। इसके अलावा जरी वर्क वाला लहंगा, चुन्नी, चोली, मुकुट भी बाजार में उपलब्ध है।
व्रत के लिए भी आया सामान
नेहरू मूर्ति स्थित दुकानदार सुरेन्द्र, अकुंर जैन बताते है कि नवरात्रों के लिए तीन से चार दिन पहले सामान रखना पडता है, क्योंकि व्रत के लिए लोग पहले से खरीददारी शुरू कर देते है।
विज्ञापन
मां की प्रतिमाओं की स्थापना हुई
वहीं नवरात्र पर्व पर रविवार से शुरू होने जा रहा है। विश्वकर्मा मंदिर में शनिवार की शाम विधिवत रूप से पूजा के बाद दुर्गा मां की प्रतिमा की स्थापना की गई। जहां प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन के आयोजन होगें। 7 अक्टूबर को प्रात: 8 बजें हवन, भंडारे का आयोजन होगा। 8 को मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली जायेगी। वहीं नगर के कईं स्थानों पर भी मूर्ति स्थापन का कार्यक्रम हुआ।
ये है सामान दाम रुपये प्रति किलो
कुट्टू का आटा 120
सिंघाडे का आटा 100
मखाने 800
सामक के चावल 80
साबूदाना 80