फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   National bird dies after coming in contact with high tension line

Baghpat News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत

Tue, 20 Jun 2023 09:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 20 Jun 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
National bird dies after coming in contact with high tension line
- संतनगर नर्सरी पर पोस्टमार्टम के बाद मोर के शव को रखा गया सुरक्षित
विज्ञापन

- बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। किसानों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर को विद्युत लाइन से उतारा।
शाहपुर गांव के जंगल में मंगलवार की देर शाम खेतों में एक मोर उड़ रहा था, अचानक उड़ते हुए मोर बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। खेतों पर कार्य कर रहे किसानों ने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी सुनेन्द्र सिंह और वन रक्षक संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मोर को तारों के बीच से निकालकर उतारा।
विज्ञापन

मोर को विभाग की संतनगर नर्सरी पर लाया गया। उसके बाद अधिकारियों को अवगत कराने के बाद मोर का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मोर को संतनगर नर्सरी में ही रखा गया। बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम करने वाली टीम में अक्षय बालियान पशु चिकित्सा अधिकारी बिनौली, एलियो रविन्द्र कुमार व फार्मासिस्ट मनोज कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed