फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   nagar mein ab gandagi se milegi nizat

नगर को अब गंदगी से मिलेगी निजात

Tue, 19 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
nagar mein ab gandagi se milegi nizat
नगर को अब गंदगी से मिलेगी निजात
विज्ञापन

बड़ौत। शहर के कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द ही कोताना रोड पर जगह चिह्नित कर ली गई है। इस पर कूड़ा प्रबंधन की तैयारी के लिए शासन से पहली किश्त के रूप में 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द ही यहां काम शुरू होने की उम्मीद है।
शासन की ओर से स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति न होने के कारण 15 वार्डों में 160 सफाई कर्मचारियों को ठेके पर रखकर सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं नगर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण लिये भी नगर पालिका के पास हाल में कोई स्थान नहीं है। इससे काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर की जनसंख्या 1.03 लाख तक पहुंच चुकी है। शासनादेश के अनुसार 10 हजार की आबादी पर 28 सफाई कर्मचारी होने चाहिए। इस अनुपात में नगर पालिका में 308 सफाई कर्मचारी होने चाहिए। लेकिन मात्र 54 कर्मचारी ही स्थायी तौर पर नगर पालिका परिषद के पास हैं। स्थायी कर्मचारियों की कमी के कारण ही ठेके पर कर्मचारी रखे गए हैं। ये भी नगर के लिये पर्याप्त नहीं है। मौहल्लों में एक-एक, दो-दो दिन छोड़कर सफाई का कार्य कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नगर से निकलने वालें कूड़े को ड़ालने के लिये भी अधिक स्थान नगर पालिका के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ही शासन को प्रस्ताव भेजकर एमआरएफ सेंटर (कूड़ा प्रबंधन) की मांग की गई थी, जो स्वीकृत हो चुका है। पूर्वी यमन नहर के किनारे नौ बीघा जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए शासन से 35 लाख रुपये की पहली किश्त भी पहुंच चुकी है। इस पर शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। इस संबध में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुशील कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होने बताया कि शासन से स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति न होने के कारण हमें 15 वार्डों में 160 कर्मचारियों को ठेके पर रखना पड़ रहा है और कूड़ा प्रबंधन पर भी कार्रवाई हो रही है।

-------
खुलेआम कूड़ा जलाने से परेशानी
बड़ौत। नगर में छपरौली रोड़ पर पड़े कूड़े के ढेर में कूड़े में आग लगाने से पूरा क्षेत्र धुएं से घिर गया और यह स्थिति एक घंटे तक बनी रही। वहां से निकलने वाले लोगों को मुंह पर रुमाल रखकर निकलने पर मजबूर होना पड़ा। नगर पालिका परिषद द्वारा इस ओर कोई कारवाई नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी ओर मलकपुर रोड़ पर स्थित कांशीराम कालोनी से सटे खेतों के किसान कालोनी के बाहर ही खेतों के कूड़े को जला रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि नगर पालिका कर्मचारियों को इसके लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed