फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Muslim and Yadav dominated villages supported Kamal, Jats and Gujjars also did not lag behind

मुस्लिम व यादव बाहुल्य गांवों ने कमल का दिया साथ, जाट व गुर्जर भी पीछे नहीं रहे

Sat, 12 Mar 2022 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Muslim and Yadav dominated villages supported Kamal, Jats and Gujjars also did not lag behind
बागपत विधानसभा सीट
विज्ञापन

- मुस्लिम बहुल गांव व कस्बों में भाजपा के योगेश धामा ने काफी वोट बटोरी, जाटों के कई गांवों में भी जीते
- बागपत शहर से रालोद के अहमद हमीद को उम्मीद से काफी कम वोटों की मिली बढ़त
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुस्लिम और यादव बहुल गांवों ने भी कमल का काफी साथ दिया तो जाट और गुर्जर भी पीछे नहीं रहे। बागपत शहर से जहां रालोद के अहमद हमीद को उम्मीद से काफी कम वोटों से बढ़त मिली, वहीं जाट बहुल के कई गांवों में भाजपा के योगेश धामा जीतकर निकले। इससे साफ है कि योगेश धामा हर किसी का वोट बटोरने में कामयाब रहे।
विधानसभा चुनाव में रालोद-सपा गठबंधन अपनी जीत का सबसे बड़ा आधार मुस्लिम और जाटों का गठजोड़ मान रहा था। मगर, चुनाव परिणाम आने के बाद सभी चौंक गए है। मुस्लिमों के बूथों और उनके बहुल गांवों में भाजपा को काफी वोट मिली है। बागपत में मुस्लिम बूथ की बात करें तो पुराना कस्बा स्थित इस्लामिया मदरसे में बूथ संख्या 23 पर 36 वोट, 24 पर 128 वोट, 25 पर 50 वोट, 26 पर 18 वोट व 27 पर 47 वोट भाजपा के योगेश धामा लेने में कामयाब रहे। बागपत शहर में योगेश धामा को 9675 और अहमद हमीद को 14480 वोट मिले। इसी तरह बागपत में अहमद हमीद उम्मीद से काफी कम बढ़त बना सके। जाट बहुल गांव ढ़िकौली में योगेश धामा को 1685 और अहमद हमीद को 3058 वोट मिले। अग्रवाल मंडी टटीरी में योगेश धामा को 5297 तो अहमद हमीद को 1181 वोट मिले। अमीनगर सराय में योगेश धामा को 2618 तो अहमद हमीद को 2497 वोट मिले। यादव बाहुल्य लुहारा गांव में योगेश धामा को 483 तो अहमद हमीद को 1639 वोट मिले। बालैनी में योगेश धामा को 1552 और अहमद हमीद को 2004 वोट मिले। यादव बाहुल्य ही सिंघावली अहीर में योगेश धामा को 1085 तो अहमद हमीद को 2287 वोट मिले।
विज्ञापन

खेकड़ा कस्बे में योगेश धामा को 8133 और अहमद हमीद को 9122 वोट मिले, जबकि मुस्लिम बाहुल्य नगर पंचायत रटौल में योगेश धामा को 2372 व अहमद हमीद को 5319 वोट मिले। जाट बहुल गांव काठा में योगेश धामा को 1985 तो अहमद हमीद को 1738 वोट मिले। गुर्जर बाहुल्य गांव पाबला बेगमाबाद में योगेश धामा को 2028 तो अहमद हमीद को 296 वोट मिले। डगरपुर गांव में योगेश धामा को 1559 तो अहमद हमीद को केवल 93 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed