{"_id":"64d0cbdf01899fca610079d3","slug":"murder-in-baghpat-youth-killed-and-threw-dead-body-near-railway-track-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Baghpat: युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका, जेब में मिला कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Baghpat: युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका, जेब में मिला कारतूस
Mon, 07 Aug 2023 04:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Aug 2023 04:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बिजरौल रोड रेलवे क्रांसिग और बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग के बीच युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बिजरौल रोड रेलवे क्रांसिग और बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग के बीच युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की जेब से 315 का कारतूस मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि युवक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को सोमवार की दोपहर लोगों ने सूचना दी कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मोहननगर कालोनी के पास पड़ा मिला है। युवक का सिर पूरी तरह से फटा हुआ था और आसपास खून के छींटे लगे हुए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की जेब से 315 का कारतूस मिला, जबकि तमंचा व अन्य हथियार कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस युवक को लेकर सीएचसी पर पहुंची, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि युवक के सिर मेें गोली लगी हुई है, जिस कारण उसका सिर पूरा फटा हुआ है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन