{"_id":"62a77b2e116ffc3c476a89be","slug":"murder-by-slitting-the-neck-of-a-young-man-missing-for-two-days-baghpat-news-mrt592748045","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता युवक की गर्दन रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता युवक की गर्दन रेतकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। अग्रवाल मंडी टटीरी से दो दिन से लापता युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार सुबह डौला-खट्टा प्रहलादपुर मार्ग पर मिला।
खट्टा प्रहलादपुर-डौला मार्ग किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। वहां से गुजर रहे किसानों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची सिंघावली अहीर पुलिस ने शव की शनाख्त कराने की कोशिश की। पुलिस ने शव की जांचकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी विक्की (35) पुत्र जगदीश के रूप में हुई। वह वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली रह रहा था और अग्रवाल मंडी टटीरी के मकान को किराए पर दे रखा है। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिलने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मृतक के भाई ने महिला को किया नामजद
विक्की का शव मिलने के बाद थाने पहुंचे उसके भाई सुनील ने अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सोनिया पत्नी सुनील उर्फ सुस्सा व अज्ञात साथियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। जिसमें पुलिस ने महिला को नामजद कर उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
युवक की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।-अनुज मिश्रा, सीओ बागपत