{"_id":"61fab73ce911c701964d385d","slug":"mud-due-to-water-filling-in-the-pits-on-the-kadwa-binauli-road-baghpat-news-mrt5755686117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैड़वा-बिनौली मार्ग पर गड्ढों में पानी भरने से हुआ कीचड़, लोगों का निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैड़वा-बिनौली मार्ग पर गड्ढों में पानी भरने से हुआ कीचड़, लोगों का निकलना मुश्किल
विज्ञापन
हजुरबाद गढ़ी गांव के मुख्य रास्ते पर हुआ जलभराव व कीचड़ से गुजरते ग्रामीण
- फोटो : BAGHPAT
ठेकेदारों पर अफसर मेहरबान, निर्माण शुरू न करने पर नहीं की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कैड़वा-बिनौली मार्ग पर गड्ढों में पानी भर जाने से कीचड़ हो गया है। लोगों का मार्ग से निकलना मुश्किल है। कीचड़ के कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। मार्ग का पीएमजीएसवाई के तहत टेंडर के बावजूद दो साल से निर्माण शुरू नहीं किया गया है। अफसर ठेकेदार पर मेहरबान है। जिस कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मार्ग का निर्माण शुरू न कराने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। मार्ग की सबसे ज्यादा हालत खराब हजूराबाद गढ़ी में है। कीचड़ के कारण लोगों को रास्ते में निकलने में दिक्कत हो रही है। गड्ढे और कीचड़ होने के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल्द हो मार्ग का निर्माण
सडक़ में गड्ढे होने के कारण पानी भरने से कीचड़ हो गया है। लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है, समस्या का समाधान कराने के लिए मार्ग का जल्द निर्माण होना चाहिए। - योगेंद्र शर्मा, किसान
कई साल से नहीं हुई मरम्मत
मार्ग की दस साल से मरम्मत नहीं हुई है। सडक़ में बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का घरों से निकलना दूभर है।-संजीव सिंह
टेंडर छूटने के बाद भी शुरू नहीं हुआ निर्माण
मार्ग के निर्माण का टेंडर छोड़ा जाने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। अधिकारी भी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।- दारा सिंह आर्य
राहगीरों को बदलना पड़ रहा रास्ता
मार्ग की हालत खराब होने के कारण लोग अपना रास्ता बदल रहे हैं। आठ किमी का रास्ता तय करने के लिए आधा घंटा समय लगता है। मार्ग में गड्ढों के कारण वाहन खराब हो रहे हैं। -महेश शर्मा