{"_id":"627ea0fe87953632e3449c38","slug":"mp-s-personal-assistant-alleges-corruption-then-xen-filed-a-complaint-baghpat-news-mrt5883970127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के निजी सहायक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तो एक्सईएन ने तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के निजी सहायक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तो एक्सईएन ने तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत के विद्युत निगम के एक्सईएन द्वितीय ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सांसद डा. सत्यपाल सिंह के निजी सहायक ने एक ट्यूबवेल के लिए विद्युत लाइन नहीं खींचने पर विद्युत निगम के एक्सईएन द्वितीय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चोर कह दिया। उधर, एक्सईएन ने सांसद के निजी सहायक पर अभद्रता करने के साथ ही धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की है।
बड़ौत कोतवाली पर एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार ने तहरीर दी है कि बृहस्पतिवार शाम को उनके विभागीय मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम विनीत चौधरी बताया। विनीत ने ट्यूबवेल की लाइन निर्माण संबंधी जानकारी लेनी चाहिए। उन्हें बताया कि निजी नलकूप की लाइन निर्माण का कोई प्रावधान नहीं है, उपभोक्ताओं स्वयं ही सामग्री स्टोर से लाकर लाइन का निर्माण कराता है। तभी उच्चाधिकारियों की कॉल दूसरे मोबाइल नंबर पर आई तो विनीत चौधरी का फोन काट दिया। इस दौरान विनीत ने कई बार कॉल की, लेकिन वे रिसीव नहीं कर सके। दूसरे फोन पर बातचीत पूरी होने के बाद विनीत चौधरी का फोन मिलाया। एक्सईएन ने आरोप लगाया कि विनीत चौधरी ने उनको चोर बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। उधर, सांसद के निजी सहायक विनीत चौधरी ने इस मामले की एक ऑडियो जारी करते हुए बताया कि धमकी देने वाली बात गलत है। उनके पास भी ऑडियो रिकार्डिंग है, जिसमें धमकी की कोई बात ही नहीं है। उनका आरोप है कि एक्सईएन विद्युत लाइन के निर्माण कराने के लिए उपभोक्ताओं से सुविधा शुल्क मांग रहे है। इसे लेकर ही उन्होंने एक्सईएन के पास कॉल की और उनके बीच बातचीत की रिकार्डिंग में साफ है कि वह केवल भ्रष्टाचार की शिकायत एक्सईएन से कर रहे है।
इस मामले में दी गई तहरीर पर जांच हो रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - युवराज सिंह, सीओ