फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP representative Pradeep Thakur resigns

Baghpat News: सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर का इस्तीफा

Mon, 27 Mar 2023 05:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 27 Mar 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
MP representative Pradeep Thakur resigns
- सांसद प्रतिनिधि बनने के लिए दिल्ली की दौड़ लगा रहे कई लोग, तीन नाम तय हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने सोमवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने निजी कारणों से आगे प्रतिनिधि नहीं बने रहने की बात कहते हुए अपना इस्तीफा सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह को भेज दिया है।
प्रदीप ठाकुर वर्ष 2018 से सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि बने हुए थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोद, सपा और बसपा के संयुक्त प्रत्याशी चौधरी जयंत सिंह के सामने कड़ा मुकाबला होने के बावजूद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। जिसमें उनके प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर का बड़ा सहयोग माना जा रहा था। वह काफी लंबे समय से राजनीति में हैं और उनकी हर वर्ग के बीच अच्छी पकड़ है।
विज्ञापन

प्रदीप ठाकुर ने सोमवार को अपना इस्तीफा सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह को भेजा तो उससे हर कोई चौंक गया। उन्होंने कहा है कि वह समय के अभाव के कारण उस जिम्मेदारी को आगे निभाने में असमर्थ है। इसलिए ही उन्होंने इस्तीफा दिया है, लेकिन वह भाजपा व सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह के लिए कार्य करते रहेंगे। उनके इस्तीफा देने के बाद सांसद प्रतिनिधि बनने के लिए काफी नेता लाइन में लग गए हैं। यह भी माना जा रहा है कि अब किसी एक ही जगह तीनों विधानसभाओं में अलग-अलग प्रतिनिधि बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed