फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP raised the issue of payment of outstanding sugarcane price

Baghpat News: सांसद ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया

Sat, 21 Jan 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 21 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
MP raised the issue of payment of outstanding sugarcane price
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते बागपत के सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह
बागपत। सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने लखनऊ में बैठक के दौरान सीएम योगी के सामने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान समेत किसानों की समस्याओं को उठाया। इसके साथ ही कई बागपत की कई विकास परियोजनाओं को लेकर बातचीत की गई। स्वीकृत हो चुके कार्यों को शुरू कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

सांसद ने सीएम से कहा कि मीतली में मेडिकल काॅलेज के लिए बजट भी मिल चुका है, लेकिन वहां कुछ जमीन मत्स्य विभाग की होने के कारण उसकी एनओसी नहीं मिल रही है। जनता वैदिक काॅलेज बड़ौत को विश्वविद्यालय जल्द बनाया जाए। गंगा एक्सप्रेस-वे को छपरौली में यमुना नदी पुल तक बढ़ाया जाएगा तो उसका काफी फायदा आसपास के कई जिले के लोगों को मिलेगा। मोदी व बजाज समूह की गन्ना मिलों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराया जाए और बागपत शुगर मिल की क्षमता बढ़ाई जाए। बागपत में बस अड्डे का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए तो बागपत जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए। एक सैनिक स्कूल मोदीनगर, एक केंद्रीय विद्यालय निवाड़ी मोदीनगर व एक किनौनी मेरठ में शुरू कराने की बात रखी।
विज्ञापन

इनके अलावा पानीपत-मेरठ रेलवे लाइन को बागपत के चौगामा क्षेत्र से निकालने, बागपत में एक अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज बनाने, दाहा में बालिका कॉलेज व फुलेरा के इंटर कॉलेज को डिग्री काॅलेज में अपग्रेड करने, दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी तक रैपिड ट्रेन शुरू कराने, मेरठ में उच्च न्यायालय की खंडपीठ बनाने की मांग रखी गई। सांसद ने सीएम को अवगत कराया कि किसान व आम जनता को ऊर्जा निगम के साथ ही विजिलेंस के कर्मचारी कनेक्शन काटकर लूटने का काम कर रहे है। इस तरह ही खनन विभाग के अधिकारी भी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। सांसद ने बताया कि सीएम ने इनमें से कई पर कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
22 अप्रैल को पुरा महादेव आने का न्यौता दिया
सांसद ने बताया कि उन्होंने सीएम को 22 अप्रैल को पुरा महादेव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर आकर कार्यों के लोकार्पण का निमंत्रण दिया है। पुरा महादेव मंदिर परिसर के साथ ही आसपास भी कई कार्य कराए जाएंगे, जिससे उसे पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed