{"_id":"653ac0ce38e2166c100d1567","slug":"mp-raised-many-demands-and-cm-jokingly-said-police-style-even-today-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-6599-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सांसद ने उठाई कई मांग तो सीएम मजाक में बोले आज भी पुलिसिया अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सांसद ने उठाई कई मांग तो सीएम मजाक में बोले आज भी पुलिसिया अंदाज
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने उप्र को देश का सबसे उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। एक हाथ से साधु की तरह आशीर्वाद है तो दूसरे हाथ में अपराधी का अंजाम है। एक तरफ गरीबों को छत देने का कार्य किया तो दूसरी तरफ अतीक अंसारी जैसे अपराधियों की मकानों पर बुल्डोजर भी चलाए।
सांसद ने कहा कि यहां पहले नेताओं से कोई मांग करने की परंपरा नहीं थी और सांसद के सामने कोई बोल नहीं सकता था। लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे मांगने की आजादी थी और मैने लोगों को बोलने की। लोग मेरे सामने बोलकर अपनी बात रखते है और मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से उन मांगों को पूरा करा लेता है। इसके बाद सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने सीएम के सामने जिले की काफी मांग रख दी। उनके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोलना शुरू किया तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि सांसद डा. सत्यपाल सिंह यहां से पढक़र आगे बढ़े और मुंबई के पुलिस कमिश्नर भी बने। आज भी उनका बोलने का अंदाज पूरी तरह से पुलिसिया है।
--
सीएम के सामने यह मांग रखी
-गन्ना बकाया भुगतान कराना
-बागपत मिल का विस्तारीकरण कराकर क्षमता दोगुनी कराना
-जनता वैदिक कालेज को विश्वविद्यालय बनाना
-बागपत खिलाडिय़ों की धरती होने के कारण खेल सुविधाएं बढ़ाना
-सिंथैटिक ट्रैक बनवाया जाए
-कमाला में खेल स्टेडियम के लिए बजट की मांग
-सैनिक स्कूल बनवाया जाए
-पुरा महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना को मंजूरी