{"_id":"614770018ebc3e976a2b36a5","slug":"mp-inaugurated-blood-bank-baghpat-news-mrt556974368","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया ब्लड बैंक का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया ब्लड बैंक का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में रविवार को ब्लड बैंक का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सर्वोदय अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है। प्राइवेट अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना से लोगों को लाभ मिलेगा।
सांसद ने कहा कि रक्तदान महादान होता है और एक यूनिट खून से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। संकट की स्थिति में मरीजों की जान बचाने के लिए क्षेत्र में ब्लड बैंक सराहनीय पहल है। उन्होंने आम लोगों से रक्तदान करने की अपील की। कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति दिल की बीमारी से दूर और स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद की पत्नी अलका तोमर, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, सीएमओ डॉ दिनेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह, गन्ना विकास समिति के चेयरमैन कृष्णपाल, भाजपा नेता जयकरण, चेयरमैन विनोद कुमार, बेगराज, तेजपाल, देवेंद्र कुमार, डॉ दिनेश कुमार, प्रदीप पंवार बली, प्रमोद पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, परविंद्र धामा मौजूद रहे।