फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP honored the meritorious

सांसद ने मेधावियों को किया सम्मानित

Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
MP honored the meritorious
अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्व हितकारी इंटर कालेज मीतली में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते ? - फोटो : BAGHPAT
सांसद ने मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। सर्व हितकारी इंटर कालेज मीतली में शुक्रवार को तृतीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने के लिए जागरूक किया।

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज का युवा भटक रहा है। माता पिता अपने बच्चों को संस्कारित बनाएं। उन्होंने छात्रों को शुद्ध आहार लेने और मोबाइल फोन का सही प्रयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. उदयवीर सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में इंटरमीडिएट के 23 और हाईस्कूल के 40 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरीपुर के शिवम कुमार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, ठाकुर इंद्रपाल सिंह, राकेश कुमार, एडवोकेट गजेंद्र सिंह बली, ठाकुर सुरेश चंद, जसवीर, राज सिंह, विजय सिंह, देवेंद्र, प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा, आचार्य अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed