फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP expressed displeasure over slow pace of development works

विकास कार्यों की धीमी गति पर सांसद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी

Sun, 10 Jul 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
MP expressed displeasure over slow pace of development works
बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक लेते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सांसद ने विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। पानी की टंकी निर्माण में आरोप लगने पर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि योजना के तहत कार्य काफी धीमी गति से हो रहे हैं, जो ठीक नहीं है। सांसद ने कहा कि अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और अनियमितता तक बरती जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें और अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरतते है तो उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी आरओ को शुरू करने, बासौली में स्वीमिंग पूल का निर्माण कराकर शुरू कराने, गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

वहीं पेयजल टंकी निर्माण में धांधली के आरोपों की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुकंदपुर गांव के पूर्व प्रधान ने कहा कि सिलाना कलस्टर में कोई कार्य ठीक से नहीं हुआ है और सभी कार्य अधूरे है। सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा है और अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कलस्टर में कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाए और उनको अगली बैठक से पहले पूरा कराया जाए। सरकारी जमीन से कब्जे जल्द हटवाने के लिए कहा गया। डीएम राजकमल यादव ने जल्द ही सभी कार्य पूरे कराने की बात कही और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कार्य कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed