{"_id":"624883e99db5f813c313a21d","slug":"movement-of-swayamsevak-sangh-on-hindu-new-year-baghpat-news-mrt5829000116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू नववर्ष पर स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू नववर्ष पर स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन
विज्ञापन
अमीनगर सराय में शक्ति पथ संचलन में भाग लेते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। कस्बा में शक्ति आरएसएस के तत्वावधान में ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर स्वयंसेवकों ने पंथ संचलन किया। शिवकुमार त्यागी ने कहा कि धार्मिक, ऐतिहासिक और कालक्रम के अनुसार प्रत्येक सभ्यता का अपना तिथि पत्र होता है। हिंदुओं में अधिकतर कार्य विक्रम संवत के आधार पर होते हैं। हमारा सबसे प्राचीन संवत सृष्टि संवत है। हिंदू नववर्ष संवत का प्रथम दिन और सृष्टि का जन्मदिन भी है। पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से फव्वारा चौक, मुख्य बाजार से होता हुआ बापू गंज मंडी, हरिजन बस्ती, इंदिरा मार्केट होते हुए शिशु मंदिर में संपन्न किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष स्वामी स्वदेश महाराज, जिला प्रचारक अरुण कुमार, जिला कार्यवाह सत्यव्रत आर्य , जिला शारीरिक प्रमुख डॉ. वासुदेव, जिला संगठन मंत्री ओजेश, नरेंद्र, आनंद, आलोक, राहुल बरसिया, गौरव जैन, मुकुल, शिवांश, अभय, मनोज मित्तल, जोनी, पारस, मोनू विश्वकर्मा, अरुण मंगल, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
चरित्र को पवित्र व उत्तम बनाने का आह्वान
अग्रवाल मंडी टटीरी। आर्य समाज के स्थापना दिवस पर कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में शनिवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ ब्रह्मा मनोज कुमार आर्य व राजेंद्र आर्य यज्ञमान रहे। आर्य भूषण ने आपसी द्वेष को भूलाकर चरित्र को पवित्र और उत्तम बनाने का आह्वान किया। जिससे विरोधी भी हमारे चरित्र से प्रेरणा लेकर ग्लानि महसूस करें। इसके उपरांत राजेंद्र आर्य व मनीष कुमार ने भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। यज्ञ में समाज के प्रधान सुरेश चंद, आर्य भूषण, सतीश कुमार, संदीप आर्य, अनिल गांधी, रामफल, संजय गोयल, सुनील कुमार, अरविंद शर्मा, शकुंतला आर्य, रजनी, निशा देवी, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद