{"_id":"68d2faaec251a41420097743","slug":"mother-in-law-and-father-in-law-arrested-for-murdering-married-woman-in-aminagar-sarai-baghpat-news-c-28-1-bag1001-138942-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अमीनगर सराय में विवाहिता की हत्या के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अमीनगर सराय में विवाहिता की हत्या के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे में हिसावदा मार्ग पर विवाहिता सरिता की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सास धर्मवती और ससुर महीपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
मेरठ जिले के सतवई गांव निवासी सुबोध ने बताया कि उसकी बहन सरिता की शादी 30 अप्रैल 2025 को मोनू पांचाल निवासी अमीनगर सराय के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में 50 लाख रुपये समेत अन्य सामान देने की मांग शुरू कर दी। दो सितंबर को ससुर महीपाल ने मामा संतराम को फोन कर सरिता के बीमार होने की जानकारी दी और थोड़ी देर बाद सरिता की मौत होने के बारे में बताया। इस मामले में एएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें हत्यारोपी पति को पहले जेल भेजा जा चुका है और अब सास-ससुर को गिरफ्तार किया गया।