फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mother and son died after hitting a bike pole

बाइक खंभे से टकराने पर मां-बेटे की मौत

Fri, 04 Jun 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mother and son died after hitting a bike pole
बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव के ईंट-भट्ठे के समीप शुक्रवार को खामपुर गांव निवासी युवक को दिल का दौरा पड़ने पर उसकी बाइक खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक व उसकी मां की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खामपुर गांव में भौरा का परिवार रहता है। उसकी पत्नी जयंती (48) एवं पुत्र नरेंद्र (26) शुक्रवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर खामपुर-जौनमाना मार्ग से बड़ौत आ रहे थे। वे जौनमाना गांव स्थित ईंट-भट्ठे के समीप पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान नरेंद्र उर्फ छोटू को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके परिणामस्वरूप उसकी बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खामपुर गांव में मां-बेटे की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिवार मेें कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

भट्ठे पर मजदूरी करता था नरेंद्र
नरेंद्र गांव के समीप स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके दूसरे भाई भी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं, कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिए। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बाइक सवार मां-बेटे मृत अवस्था में केंद्र पर लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed