{"_id":"6369469220cfc31723736a6a","slug":"more-than-four-thousand-voters-fake-in-baghpat-baghpat-news-mrt612651063","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में चार हजार से ज्यादा फर्जी वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में चार हजार से ज्यादा फर्जी वोटर
विज्ञापन
नगर पालिका बागपत
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां चुनाव से पहले ही चार हजार से ज्यादा फर्जी वोटर होने का मामला सामने आया है। इनमें काफी ऐसे वोटर हैं जो अन्य स्थानों पर रहते हैं और उनकी वोट बागपत में बनी है। जबकि ऐसे भी वोटर है, जिनकी दो-दो जगह वोट बनाई गई हैं। अब इनकी जांच कराई जा रही है। वोट काटने के साथ ही मुकदमा कराया जाएगा। वहीं, दो जन सेवा केंद्रों पर फर्जी आधार बनाकर वोट बनवाने का आरोप भी लगा, जिनमें डीएम ने जांच शुरू कराई है।
बागपत नगर पालिका क्षेत्र में वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में 37 हजार 100 वोटर थे। अब सीमा विस्तार होने पर करीब 11 हजार वोटर बढ़ गए हैं। यहां चुनाव से पहले बड़ा खुलासा हुआ है। यहां चार हजार से ज्यादा वोटर फर्जी होने के आरोप लगे हैं और उनकी पूरी लिस्ट डीएम को सौंपी गई है। इनमें काफी ऐसे वोटर हैं जो बड़ौत, बड़ौली, बिलौचपुरा, निवाड़ा, लोनी समेत अन्य स्थानों पर रहते हैं। उनके वोट बागपत में बने हुए हैं। कई मतदाताओं के बागपत में दो-दो जगह वोट बनवाए गए हैं।
डीएम राजकमल यादव ने सूची के आधार पर सभी वोट की जांच शुरू करा दी गई है। जिनको जांच के बाद काटने के निर्देश दिए गए हैं और यह साफ हो जाता है कि यह जानबूझकर कागजों में फर्जीवाड़ा करके वोट बनवाई गई हैं। ऐसे वोटरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
नाबालिगों के फर्जी आधार कार्ड बनाकर बनाई वोट
बागपत में यह भी आरोप लगे हैं कि नाबालिगों के फर्जी आधार कार्ड बनाए गए हैं। उनको बालिग दिखाकर फर्जी तरीके से वोट बनवाई गई हैं। इसके लिए दो जनसेवा केंद्र संचालकों पर आरोप लगा है। वे दो हजार रुपये तक लेकर फर्जी आधार कार्ड बनाते हैं। डीएम ने मामला संज्ञान में आने पर जांच शुरू करा दी है। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने डीएम को इससे जुड़े कुछ साक्ष्य भी सौंपे हैं, जिससे फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई हो सके।
क्रम संख्या, नाम व वार्ड समेत सूची अफसरों को सौंपी
बागपत में रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान ने एक सूची अधिकारियों को सौंपी है। जिसमें क्रम संख्या, नाम, वार्ड, वोटर कार्ड संख्या भी लिखी हुई है। उस सूची में सभी फर्जी वोटर बताए गए हैं, जिनकी दो-दो जगह वोट बनी हुई हैं। जिसमें करीब 4600 वोटर हैं। अधिकारियों से उन सभी की जांच कराकर वोट कटवाने की मांग की गई है।
--
यहां बाहरी लोगों की वोट होने के साथ ही फर्जी आधार कार्ड पर वोट बनवाने की शिकायत मिली है। जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा फर्जी आधार कार्ड कौन बना रहा है, उसकी जांच कराई जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।-राजकमल यादव, डीएम