फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   More than 39 percent of deaths occurred in road accidents

सड़क हादसों में 39 प्रतिशत ज्यादा मौत हुई, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता जरूरी

Tue, 19 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
More than 39 percent of deaths occurred in road accidents
हेलमेट हाथ पर नही सर पर लगाकर चलाइये बाइक जनाब, इससे आप भी ओर परिवार भी सुरक्षित रहेगा: बागपत में द? - फोटो : BAGHPAT
सड़क हादसों में 39 प्रतिशत से ज्यादा मौतें हुई
विज्ञापन

बागपत। हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है और वाहन चालकों व लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और इस कारण ही सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इनमें लोगों की जान भी ज्यादा जा रही है। अगर अब भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक नहीं हुए तो स्थिति और भी खराब होगी।
नौ प्रतिशत दुर्घटनाएं बढ़ी तो 39 प्रतिशत ज्यादा मौत हुई
वर्ष 2020 के मुकाबले 2021 में 21 सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा हुई जो 9.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इनमें 48 मौत ज्यादा हुई जो 39.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। घायल होने वालों में जरूर कमी आई है और दस कम घायल हुए जो 4.7 प्रतिशत है।
विज्ञापन

दुपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट व ट्रिपल सवारी ज्यादा
यातायात पुलिस के अनुसार वर्ष 2020 में 49, 810 चालान वाहन चालकों के किए गए हैं, जबकि वर्ष 2021 में 21,245 वाहन चालकों के चालान किए गए है। यातायात पुलिस प्रभारी नरेंद्र कुमार के अनुसार इनमें सबसे ज्यादा दुपहिया वाहनों के चालान है। जिनमें हेलमेट लगाए बिना वाहन चलाने वाले व तीन बैठकर घूमने वाले ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है यातायात के नियम
- दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल करें
- दुपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठे
- वाहन को तेजगति से नहीं दौड़ाए
- वाहन पार्किंग सड़क पर न करें
- वाहन को सही साइड से देखकर ओवरटेक करें
- वाहन को जल्दबाजी में गलत साइड में नहीं चलाएं
- अपनी लेन के अनुसार ही वाहन चलाएं
- केवल जरूरत पर ही हॉर्न का इस्तेमाल करें
- सिग्नलों पर ध्यान देकर उनका पालन करें
- रोड सेफ्टी चिह्न का पालन भी करें
इस तरह बढ़ी दुर्घटनाएं व मौत
दुर्घटनाएं मौत घायल
वर्ष 2020 252 122 212
वर्ष 2021 277 170 202
वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर सभी वाहन चालक नियमों का पालन करेंगे तो सड़क हादसों को रोका जा सकता है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है, जिससे हादसे में किसी की जिंदगी नहीं जाए। - सुभाष राजपूत, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed