फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   More than 30 thousand people yearn for drinking water

शहर में कहीं पानी को तरसे लोग तो किसी जगह मिट्टी मिले पानी की सप्लाई

Mon, 06 Jun 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
More than 30 thousand people yearn for drinking water
बागपत। गर्मी लोगों का पसीना छुड़ा रही है। वहीं, ट्यूबवेल खराब हो जाने से नगर की कई कॉलोनियों के करीब 30 हजार से ज्यादा लोग पेयजल के लिए रहे हैं। कई स्थानों पर मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके चलते मंगलवार को सुभाष गेट के समीप की टंकी की सफाई शुरू करानी पडे़गी।
विज्ञापन

नगर में ट्यूबवेल की खराबी तथा टंकी की सफाई के चलते कोर्ट रोड की सभी छह गलियों, भजन विहार, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, मास्टर कॉलोनी, बड़ा बाजार, सिसाना रोड, ईदगाह मोहल्ला, नौरोजपुर रोड आदि समेत कई अन्य रिहायशी इलाकों में पेयजल आपूर्ति बंद हैं। जिला पंचायत कार्यालय वाली टंकी की तीन दिन बाद भी सफाई का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसके चलने से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही कोर्ट रोड की गली नंबर दो स्थित ट्यूबवेल खराब हो गया है। उससे किल्लत और बढ़ गई। ऐसे में लोगों को सबमर्सिबल व हैंडपंप का सहारा है।
विज्ञापन

यहां दूषित पानी की समस्या
शहर में जिन स्थानों पर पानी की सप्लाई हो रही है। वहां भी लोगों को दूषित पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मुगलपुरा मोहल्ला, बड़ौत रोड, पांडव रोड समेत अन्य स्थानों पर दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इन स्थानों पर रहने वाले लोग समस्या के जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों की टंकियों से निकल रही सिल्ट
यहां दस दिन से दूषित पानी की आपूर्ति होने से पालिका की टंकियों में सिल्ट जम गई है। इसके परिणामस्वरूप सफाई शुरू कराई गई। वहीं, लोगों ने घरों में रखी टंकियों की भी सफाई शुरू की। कोर्ट रोड निवासी मुजम्मिल, मुस्तफा बेगम ने अपने घरों में रखी टंकियों की सफाई कराई तो उनमें काफी मात्रा में सिल्ट निकली है। उनका कहना है कि कई दिन से दूषित पानी आने के कारण ऐसे हालात बने हैं।
आज बाधित रहेगी पुराने कस्बे की पेयजल आपूर्ति
कोर्ट रोड की गली नंबर दो स्थित ट्यूबवेल खराब हो जाने के कारण अभी मंगलवार तक पेयजल की समस्या झेलनी पड़ सकती है। इसके अतिरिक्त सुभाष गेट के पास लगी टंकी की मंगलवार से सफाई शुरू कराई जाएगी। इससे पुराने कस्बे के साथ ही पांडव रोड, केतीपुरा, देशराज मोहल्ला समेत आसपास की सप्लाई बाधित रहेगी।

टंकी की सफाई चल रही थी, जिससे पानी सप्लाई की समस्या थी। अब सफाई कार्य पूरा हुआ तो गली नंबर दो का ट्यूबवेल खराब हो गया है। उसे ठीक कराया जा रहा है। मंगलवार को सुभाष गेट के पास लगी टंकी की सफाई कराई जाएगी। इसलिए सप्लाई बाधित हो सकती है।-ललित आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत

ृद्घ महिलाओं को भी पानी के लिए करनी पड़ रही मशक्कत: बागपत की ईदगाह कालोनी में हैडपंप से पानी भरकर ज

ृद्घ महिलाओं को भी पानी के लिए करनी पड़ रही मशक्कत: बागपत की ईदगाह कालोनी में हैडपंप से पानी भरकर ज- फोटो : BAGHPAT

ोगो के घर की पानी की टंकी में निकल रही मिट्टी,खुद बन रहे सफाई कर्मी: बागपत में नगर पालिका की पानी टं?

ोगो के घर की पानी की टंकी में निकल रही मिट्टी,खुद बन रहे सफाई कर्मी: बागपत में नगर पालिका की पानी टं?- फोटो : BAGHPAT

बागपत कोर्ट रोड पर घर की पानी की टंकी से निकाली गई मिट्टी की सफाई करते हुए

बागपत कोर्ट रोड पर घर की पानी की टंकी से निकाली गई मिट्टी की सफाई करते हुए- फोटो : BAGHPAT

बागपत की गली नम्बर दो स्थित ट्यूबवैल की सफाई करवाते पालिका कर्मी महेश शर्मा

बागपत की गली नम्बर दो स्थित ट्यूबवैल की सफाई करवाते पालिका कर्मी महेश शर्मा- फोटो : BAGHPAT

बागपत की गली नम्बर दो स्थित ट्यूबवैल की सफाई के दौरान पानी में बहती मिट्टी

बागपत की गली नम्बर दो स्थित ट्यूबवैल की सफाई के दौरान पानी में बहती मिट्टी- फोटो : BAGHPAT

बागपत की ईदगाह कालोनी में हैडपंप से पानी भरने के लिए खड़े लोग

बागपत की ईदगाह कालोनी में हैडपंप से पानी भरने के लिए खड़े लोग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed