फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   More than 30 mobiles and cash stolen including SP leaders

सपा नेताओं समेत 30 से ज्यादा के मोबाइल व नकदी चोरी

Thu, 03 Feb 2022 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
More than 30 mobiles and cash stolen including SP leaders
- बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर अखिलेश और जयंत का स्वागत करने उमड़ी भीड़ के बीच कटी जेब
विज्ञापन

- दिल्ली के करावल नगर में पकड़ा गया एक जेबकतरा, उससे बागपत में चोरी किए गए तीन मोबाइल बरामद हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर अखिलेश यादव व चौधरी जयंत सिंह के जनसंपर्क के दौरान भीड़ में लोगों की खूब जेब काटी गई। सपा नेताओं सहित 30 से ज्यादा के मोबाइल व नकदी चोरी की गई। इनमें से दस से ज्यादा ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दिल्ली के करावल नगर में एक जेबकतरा पकड़ा गया है, जिसके बाद से यहां से चोरी हुए तीन मोबाइल बरामद हुए है।

मुगलपुरा मोहल्ला के रहने वाले सपा नेता शफीक सलमानी व उसके बेटे का मोबाइल बुधवार रात को राष्ट्र वंदना चौक पर भीड़ में चोरी कर लिया गया। इसके अलावा राशिद कालोनी निवासी नासिर अहमद, दिलनवाज, मुगलपुरा मोहल्ला निवासी ताहिर हुसैन, गौरीपुर के देवेंद्र चौहान, बड़ागांव के कपिल त्यागी समेत करीब 30 लोगों की जेब काटी गई। उनके मोबाइल व रुपये निकाल लिए गए। यह सभी राष्ट्र वंदना चौक पर अखिलेश यादव व चौधरी जयंत सिंह के जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि कई लोगों की शिकायत मिली है। इसमें छानबीन के दौरान ही पता चला कि दिल्ली के करावल नगर थाना पुलिस ने जेबकतरा गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से चोरी हुए तीन मोबाइल बरामद हुए है, जबकि उसका एक साथ भाग गया और अन्य सामान उसके पास बताया जा रहा है। इस मामले में आरोपी से दिल्ली जाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed