फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monkeys and dogs attacked and injured 20 children and adults.

Baghpat News: बंदर और कुत्तों ने 20 बच्चों, लोगों को काटकर किया घायल

Tue, 13 Jan 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Monkeys and dogs attacked and injured 20 children and adults.
रटौल। गांवों में कुत्तों व बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कई गांवों में 20 से अधिक बच्चों व लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी ने रटौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। वहीं लोगों ने इन्हें पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

रटौल, भैड़ापुर, सरफाबाद, नंगलाबड़ी, भागौट आदि गांवों में सोमवार को बंदरों व कुत्तों के काटने से बीस से अधिक बच्चे, महिलाएं व लोग घायल हो गए। रटौल के राजेंद्र, सारिक को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया है। भागौट में अनवी, अलिफ्शा, गौना में साबरा को भी कुत्ते ने काट लिया। इसके अलावा सरफाबाद के मामंचद, नंगलाबड़ी निवासी बीना, रटौल निवासी अरमान, विनयपुर तरुण, सविता के अलावा अंशिका, आसीस, हासिम को बंदर ने काटकर घायल कर दिया। इन सभी ने रटौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। राजेंद्र व लोकेश ने बताया कि रोजाना घर से बाहर निकलने पर कुत्ते हमला कर घायल कर देते हैं। यदि छत पर कोई कपड़े सुखाने के लिए जाता है तो बंदर हमला कर देते हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए बंदरों व कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed